Fastest odi fifties
Advertisement
मैथ्यू शॉर्ट ने अर्धशतक जड़ते हुए इंग्लैंड के खिलाफ बनाया ये महारिकॉर्ड, ये कारनामा करने वाले बने पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
By
Nitesh Pratap
September 29, 2024 • 21:01 PM View: 853
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट (Matthew Short) ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे 5 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में अर्धशतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। वो वनडे इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए।
शॉर्ट ने आखिरी वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 23 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड जेम्स फॉल्कनर के नाम था। उन्होंने 2015 में 24 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था। तीसरे स्थान पर मिचेल मार्श काबिज है जिन्होंने 2015 में 26 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट की बात करें तो वो चौथे वनडे मैच में ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए। वो 30 गेंद में 7 चौको और 4 छक्कों की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
TAGS
Matthew Short James Faulkner Mitchell Marsh Matthew Wade Adam Gilchrist Fastest ODI Fifties ENG Vs AUS 5th ODI Matthew Short James Faulkner Mitchell Marsh Matthew Wade Adam Gilchrist Fastest ODI fifties ENG Vs AUS 5th ODI
Advertisement
Related Cricket News on Fastest odi fifties
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago