Female fan fight dc vs mi match: Cricket News & Match Updates
WATCH: DC vs MI मैच में जमकर चले लात-घूसे, लड़की के साथ हुई मारपीट,
रविवार, 13 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 29वां मैच खेला गया जिसमें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत हुई। इस रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। इस मैच में दोनों टीमों के बीच गहमागहमी तो देखने को मिली ही लेकिन साथ ही स्टेडियम से भी एक ऐसी तस्वीर सामने आई जो फैंस कभी नहीं देखना चाहेंगे।
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि अरुण जेटली स्टेडियम में एक महिला और एक पुरुष के बीच जमकर मारपीट हुई। ये झड़प क्यों शुरू हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। वायरल वीडियो को देखकर पता चलता है कि वहां पर मौजूद दर्शकों ने मामले को शांत कर दिया था। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने बाद में मारपीट करने वाले लोगों पर कोई एक्शन लिया या नहीं, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Female fan fight dc vs mi match - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40