G
समलैंगिक टिप्पणी के बाद गेब्रियल 4 मैचों के लिए निलंबित
बई, 13 फरवरी - अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने समलैंगिकता से जुड़ी कथित टिप्पणी करने के बाद वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेनन गेब्रियल पर चार मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, गेब्रियल पर वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच सेंट लूसिया में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट से बहस के दौरान समलैंगिकता से संबंधित टिप्पणी करने का आरोप तय हुआ था।
इसके बाद उन पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाने के साथ-साथ उनके खाते में तीन डीमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया था। 24 महीने के अंदर गेब्रियल के खाते में आठ डीमेरिट अंक हो गए थे, जिस कारण उन पर चार मैचों का प्रतिबंध लगाया गया।
इस प्रतिबंध के बाद गेब्रियल अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले चार मैचों में नहीं खेल पाएंगे। गेब्रियल को इससे पहले नवंबर 2018 में मीरपुर टेस्ट से निलंबित किया गया था।
इससे पहले, दो अलग-अलग मामलों में गेब्रियल के खाते में पांच डीमेरिट अंक थे जो कि अप्रैल 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ जमैका टेस्ट में और पिछले साल नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव टेस्ट में उन्हें मिला था।
उनके खाते में तीन और डीमेरिट अंक जुड़ते ही वह अंक हो गए जोकि आईसीसी की आचार संहिता के 7.6 के उल्लंघन से संबंधित है। इसके तहत चार मैचों से निलंबित करने का प्रावधान है।
हालांकि गेब्रियल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, इसलिए अब उनके खिलाफ औपचारिक कार्रवाई की जरुरत नहीं पड़ेगी।
गौरतलब है कि मैच के तीसरे दिन गेब्रिएल और इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों रूट तथा जोए डेनली के बीच कहासुनी हुई थी। इसमें रूट का बयान स्टम्प माइक में कैद हो गया था। रूट ने कहा था, 'इसे लेकर बेइज्जती नहीं कीजिए। समलैंगिक होने में किसी तरह की बुराई नहीं है।'
आईएएनएस
Related Cricket News on G
-
बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में मार्टिन गप्टिल का धमाका, शतकीय पारी खेल न्यूजीलैंड को दिलाई जीत
13 फरवरी। सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के नाबाद 117 रनों की दमदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ आठ विकेट से ...
-
गांगुली ने माना, वर्ल्ड कप में नंबर 6 पर इस बल्लेबाज को मिलना चाहिए बल्लेबाजी करने का मौका
12 फरवरी। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत को लेकर एक खास बयान दिया है। गांगुली ने माना है कि वर्ल्ड कप में यदि ऋषभ पंत को टीम इंडिया में शामिल किया जाता ...
-
वर्ल्ड कप के लिए रवि शास्त्री के द्वारा बनाई गई रणनीति के खिलाफ हुए गांगुली, खुद बताई अपनी…
12 मई। 30 मई से वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है। ऐसे में हर टीम क्रिकेट के सबसे बड़े कुंभ को लेकर अपनी - अपनी रणनीति बना रही है। हाल ही में टीम इंडिया के कोच ...
-
अमित भंडारी पर अंडर-23 ट्रायल्स के दौरान हुए हमले को लेकर गंभीर हुए आगबबूला, ट्विट कर लगाई फटकार
11 फरवरी। मुख्य चयनकर्ता अमित भंडारी पर अंडर-23 ट्रायल्स के दौरान हुए हमले को लेकर दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा है कि वह इस मामले में आरोपियों के ...
-
मार्टिन गप्टिल बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में हुए शामिल
9 फरवरी। सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल की बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में वापसी हुई है। गुप्टिल चोट के कारण भारत के खिलाफ जारी टी-20 ...
-
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, खतरनाक क्रिस गेल ने की वापसी
7 फरवरी (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल की लंबे समय बाद अंतर्राष्ट्रीय वनडे टीम में वापसी हुई है। गेल को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले दो वनडे मैचों के लिए टीम ...
-
विराट कोहली को नंबर 4 पर बल्लेबाजी कराने के आइडिया का सुनील गावस्कर ने किया समर्थन ,बताई बड़ी…
7 फरवरी,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बयान दिया कि 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम के फायदे के लिए विराट कोहली को नंबर 4 पर बल्लेबाजी ...
-
अचानक से यह खिलाड़ी हुआ भारत - न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज से बाहर
4 फरवरी। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ होने वाले तीन टी-20 मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहला टी-20 मैच यहां छह फरवरी को खेला जाएगा। ...
-
सुनील गावस्कर ने वर्ल्ड कप 2019 के लिए इस खिलाड़ी को चुना रिजर्व ओपनर,नाम जानकर चौंक जाएंगे
4 फरवरी,(CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच वनडे मैचों की सीरीज मे भारत ने 4-1 से एतेहासिक जीत हासिल की। यह दूसरी बार है जब भारत ने कीवी टीम को उसकी सरजमीं पर सीरीज ...
-
T20I सीरीज से पहले ही न्यूजीलैंड को लगा झटका, मार्टिन गप्टिल सीरीज से हुए बाहर
4 फरवरी। वनडे सीरीज के बाद अब 6 फरवरी से भारत - न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का आगाज होगा। भारत ने वनडे सीरीज 4- 1 से जीतकर कमाल कर दिया है तो अब टी-20 सीरीज में भी ...
-
BREAKING: न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ पांचवें वनडे से बाहर होगा यह खतरनाक बल्लेबाज
2 फरवरी,(CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ रविवार (3 फरवरी) को वेलिंग्टन में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी वनडे मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम को ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ...
-
Happy Birthday ग्रीम स्मिथ,टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाला कप्तान
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक ग्रीम स्मिथ आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। स्मिथ का जन्म 1 फरवरी साल 1981 को साउथ अफ्रीका के जोहन्सबर्ग ...
-
गौतम गंभीर की मांग,वर्ल्ड कप के लिए इस दिग्गज खिलाड़ी को मिले टीम इंडिया में जगह
1 फरवरी (CRICKETNMORE)| भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप के लिए स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का समर्थन करते हुए कहा है कि उनका अनुभव टूर्नामेंट में टीम के काम आएगा। ...
-
चौथे वनडे में मिली हार के बाद गौतम गंभीर भी हुए खफा, बताया पांचवें वनडे में इस खिलाड़ी…
31 जनवरी। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को हेमिल्टन के सेडन पार्क पर खेले गए चौथे वनडे मैच में भारत को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पांच वनडे ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42