Gary stead: Cricket News & Match Updates
न्यूजीलैंड की परेशानियां नहीं हो रही खत्म, अब कप्तान केन विलियमसन हुए कोविड पॉजिटिव
ENG vs NZ 2nd Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में 10 जून यानि आज से शुरू होने वाला है। लेकिन मैदान पर पहुंचने से पहले ही मेहमान टीम न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लग चुका है। दरअसल टीम के कप्तान केन विलियमसन की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिस वज़ह से वह दूसरे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं।
न्यूजीलैंड टीम के ट्विटर अकाउंट से शुक्रवार(10 जून) की सुबह एक वीडियो अपलोड किया गया है, जिसके जरिए टीम के हेड कोच गैरी स्टीड ने जानकारी देते हुए बताया 'दूसरे टेस्ट से पहले कप्तान केन विलियमसन कोविड पॉज़िटिव पाए गए हैं, जिस वज़ह से वह टीम का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं। दूसरे टेस्ट में टीम की कप्तानी टॉम लेथम करेंगे। केन विलियमसन की रिप्लेसमेंट के तौर पर हामिश रदरफोर्ड को टीम में शामिल किया गया है।' Read More...