Gautam gambhir: Cricket News & Match Updates
नए डब्ल्यूटीसी चक्र की शुरूआत के लिए उत्साहित है 'नई' भारतीय टेस्ट टीम (प्रीव्यू)
भारत के लिए यह ना सिर्फ नए डब्ल्यूटीसी चक्र की शुरुआत है बल्कि नए टेस्ट युग की भी शुरूआत है। विराट कोहली, आर अश्विन और रोहित शर्मा की अनुभवी टेस्ट तिकड़ी के संन्यास लेने के बाद भारत की यह पहली पूर्ण टेस्ट सीरीज है। इसके अलावा इस टीम में पिछले कुछ इंग्लैंड दौरों पर शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुभवी मोहम्मद शमी भी नहीं हैं।
रवींद्र जडेजा 19-सदस्यीय भारी भरकम दल के एकमात्र सदस्य हैं, जिनके नाम 60+ टेस्ट मैचों का अनुभव है, जबकि टीम की कमान युवा शुभमन गिल के पास है। टीम का बल्लेबाजी क्रम एकदम नया है और सलामी बल्लेबाजी से शुरूआत कर तीसरे नंबर पर आने वाले गिल अब कोहली की जगह नंबर चार पर खेलने के लिए तैयार हैं। इसका मतलब यह भी है कि करूण नायर की लगभग आठ साल बाद टेस्ट टीम में वापसी होगी, वहीं साई सुदर्शन को भी डेब्यू का मौका मिल सकता है। बीजीटी के पांच में से चार टेस्ट मैचों में पारी की शुरूआत करने वाले केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल अब भारत के नए स्थायी टेस्ट सलामी बल्लेबाज होंगे। Read More...