Hardik pandya unwanted record: Cricket News & Match Updates
Hardik Pandya के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 1 ओवर में 11 बॉल डालकर IPL की शर्मनाक रिकॉर्ड लिस्ट का बने हिस्सा
Hardik Pandya Unwanted Record: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 56वां मुकाबला बीते मंगलवार, 6 मई को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला गया था जो कि MI के कैप्टन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में हार्दिक बैट और बॉल दोनों से ही फ्लॉप रहे और इसी बीच उन्होंने 11 बॉल का ओवर करके एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस की इनिंग के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए आठवां ओवर करने आए थे जिसमें उन्होंने 2 नो बॉल और 3 वाइड बॉल डालते हुए पूरी 11 बॉल डिलीवर की। आपका बता दें कि इसी के साथ अब हार्दिक का नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा ओवर डालने वाले खिलाड़ियों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल हो गया है। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि वो ऐसे पहले कैप्टन भी बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल में 11 बॉल लंबा ओवर किया। Read More...
Related Cricket News for Hardik pandya unwanted record - Tesst
Cricket Special Today
-
- 25 Jul 2026 11:28
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago