Harleen deol: Cricket News & Match Updates
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 115 रनों से रौंदकर सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, इन 2 खिलाड़ियों ने मचाया धमाल
हरलीन देओल (Harleen Deol) के शानदार शतक और प्रतिका रावल (Pratika Rawal) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 115 रनों से हरा दिया। इस विशाल जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए। यह संयुक्त रूप से भारतीय महिला टीम द्ववारा इस फॉर्मेट में बनाया सबसे बड़ा स्कोर है। हरलीन ने अपना पहला शतक जड़ते हुए 103 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 115 रन की पारी खेली। जिसके लिए देओल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा प्रतिका रावल ने 76 रन, स्मृति मंधाना ने 53 रन और जेमिमा रोड्रि्ग्स ने 52 रन की पारी खेली। Read More...