Harsha bhogle: Cricket News & Match Updates
हर्षा भोगले ने चुनी आईपीएल 2022 की बेस्ट XI, जसप्रीत बुमराह को भी दी जगह
मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) ने आईपीएल 2022 की अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन (IPL 2022 XI) चुनी है। बता दें फाइनल में राजस्थान को हराकर गुजरात टाइटंस ने इस सीजन खिताब अपने नाम किया है। भोगल ने लीग स्टेज के प्रदर्शन को मद्देनजर रखते हुए अपनी यह टीम बनाई है। क्रिकबज से बातचीत में चुनी गई अपनी टीम में भोगले ने बतौर ओपनर ऑरेंज कैप विजेता जोस बटलर और केएल राहुल को चुना है। बटलर ने लीग स्टेज के 14 मैच में 629 रन बनाए, वहीं राहुल ने 537 रन बनाए।
नंबर तीन पर राहुल त्रिपाठी, चार पर हार्दिक पांड्या और पांच पर लियाम लिविंगस्टोन को जगह दी है। 487 रन के साथ पांड्या इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे।इसके अलावा विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए लिविंगस्टोन ने 437 रन और त्रिपाठी ने 413 रन बनाए। Read More...