Hasan mahmud: Cricket News & Match Updates
13.1 ओवर में बांग्लादेश ने आयरलैंड को हराया तीसरा वनडे, हसन महमूद के पंजे के बाद तमीम-लिटन की तूफानी पारी
बांग्लादेश ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सिलहट में खेले गए तीसरे वनडे मैच में आयरलैंड को 10 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। सीरीज का पहला मैच बांग्लादेश ने 183 रन के विशाल अंतर से अपने नाम किया था। वहीं दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
तीसरे वनडे मैच में आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ क्योंकि पूरी टीम 28.1 ओवर में ही मात्र 101 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कर्टिस कैम्फर ने बनाये। उन्होंने 48 गेंद में 4 चौको की मदद से 36 रन की पारी खेली। उनके अलावा लोरकन टकर ने 31 गेंद में 4 चौको की मदद से 28 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज डबल डिजिट में भी नहीं पहुंचा। Read More...