Hotel incident news
Advertisement
दो श्रीलंकाई क्रिकेटर्स ने बनाया लेडी डॉक्टरों का बाथरूम VIDEO, पुलिस ने किया क्रिकेटर्स को गिरफ्तार
By
Shubham Yadav
May 01, 2026 • 14:35 PM View: 119
श्रीलंका क्रिकेट एक बार फिर से गलत कारणोंं के चलते सुर्खियों में है। इस बार, देश के दो अंडर-19 क्रिकेटरों को एक प्राइवेट होटल में नहाती हुई कई महिला डॉक्टरों का चुपके से वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये डॉक्टर एक कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए होटल में रुकी हुई थीं लेकिन उन्हें नहीं पता था कि इस तरह की घटना उनके साथ होने वाली है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों क्रिकेटरों ने अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके बाथरूम की कुछ खिड़कियों या रोशनदानों से डॉक्टरों का वीडियो बनाया। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, "नाराहेनपिटा पुलिस ने श्रीलंका की अंडर-19 नेशनल क्रिकेट टीम के दो सदस्यों को इस आरोप में गिरफ्तार किया है कि उन्होंने कई महिला डॉक्टरों के नहाते समय चुपके से उनका वीडियो बनाया था।"
TAGS
Sri Lanka News Cricket Breaking News U19 Players Case Hotel Incident News Crime News Update International News Viral Controversy Sports News Alert
Advertisement
Related Cricket News on Hotel incident news
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
Advertisement