Hundred womens 2025
Advertisement
VIDEO: क्या ये है The Hundred Women's 2025 का बेस्ट कैच? Charlie Dean ने कूद लगाकर एक हाथ से पकड़ा है बॉल
By
Nishant Rawat
August 26, 2025 • 14:11 PM View: 692
Charlie Dean Catch: द हंड्रेड वुमेंस 2025 टूर्नामेंट (The Hundred Women's 2025) के 29वें मुकाबले में बीते सोमवार, 25 अगस्त लंदन स्पिरिट (London Spirit Women) की टीम ने महज़ 62 गेंदों में 109 रनों का लक्ष्य हासिल करके ओवल इनविंसिबल्स (Oval Invincibles Women) की टीम को धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच लंदन स्पिरिट की कप्तान चार्ली डीन (Charlie Dean) ने एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ते हुए मारिजाने कैप (Marizanne Kapp) को पवेलियन का रास्ता दिखाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, चार्ली डीन का ये कैच ओवल इनविंसिबल्स की इनिंग की 95वीं गेंद पर देखने को मिला। ओवल इनविंसिबल्स की टीम के लिए मैदान पर मारिजाने कैप 32 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ लंदन स्पिरिट के लिए ये ओवर इंग्लिश तेज गेंदबाज़ ईसी वोंग करने आईं थीं।
Advertisement
Related Cricket News on Hundred womens 2025
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
Advertisement