I league
IPL 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिया हैदराबाद को 189 रनों का टारगेट, राणा और त्रिपाठी ने खेली अर्धशतकीय पारी
नीतीश राणा (80) और राहुल त्रिपाठी (53) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स ने यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडिमय में रविवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण के अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा है।
नाइट राइडर्स ने टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों की समाप्ति के बाद 6 विकेट पर 187 रन बनाए। शुभमन गिल (15) अधिक देर विकेट पर नहीं टिक सके लेकिन उनकी मौजूदगी में राणा ने आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 42 गेंदों पर 53 रनों की साझेदारी की। गिल को राशिद खान ने बोल्ड किया। गिल ने 13 गेंदों का सामना कर एक चौका और एक छक्का लगाया।
इसके बाद राणा ने राहुल त्रिपाठी के साथ ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 50 गेदों पर 93 रनों की साझेदारी की। राहुल ने 28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। वह 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर 146 रनों के कुल योग पर टी. नटराजन की गेंद पर विकेट की पीछे रिद्धिमान साहा के हाथों लपके गए। राहुल ने 29 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए।
ब्लांड बालों के साथ इस साल का आईपीएल खेलने आए कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल हालांकि कुछ खास नहीं कर सके और पांच रन के निजी योग पर राशिद खान की गेंद पर मनीष पांडे के हाथों लपक लिए गए। रसेल ने पांच गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया। रसेल का विकेट 157 के कुल योग पर गिरा।
इसके बाद केकेआर को 18वे ओवर में दो झटके लगे। मोहम्मद नबी ने तीसरी गेंद पर कप्तान इयोन मोर्गन (2) को चलता किया और फिर अगली ही गेंद पर राणा का विजय शंकर के हाथों कैच कराया। राणा ने 56 गेंदों का सामना कर 9 चौके और 4 छक्के लगाए। शाकिब अल हसन (3) सस्ते में आउट हुए जबकि दिनेश कार्तिक 9 गेंदों पर 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद लौटे।
Related Cricket News on I league
-
Postponed Pakistan Super League To Resume On June 1
The postponed Pakistan Super League (PSL) will resume on June 1, the Pakistan Cricket Board said on Sunday. The PCB said that it will be hiring "a globally-recognised safety management company" to ens ...
-
IPL 2021: कोलकाता के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, टीम ने केकेआर को दिया बल्लेबाजी का न्यौता
सनराइजर्स हैदराबाद ने यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडिमय में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण के अपने पहले मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला ...
-
IPL 2021: महंगे खिलाड़ियों से भरी राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की होगी टक्कर,16.25 करोड़ के खिलाड़ी पर…
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस उस समय एक बड़ी चुनौती का सामना करेंगे जब राजस्थान रॉयल्स (आरआर) सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में लीग के 14वें सीजन के ...
-
IPL 2021, Preview: Chris Morris Key For Rajasthan Royals Against Punjab Kings
Indian Premier League's (IPL) most expensive player of all time Chris Morris will be on display and facing a huge challenge when Rajasthan Royals (RR) take on Punjab Kings in their opening encount ...
-
IPL 2021: ऋषभ पंत की कप्तानी के कायल हुए पृथ्वी शॉ, खिलाड़ी की तारीफ में कही हैरान कर…
दिल्ली कैपिटल्स टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शनिवार को यहां आईपीएल-14 मुकाबले में अपनी टीम की चेन्नई सुपर किंग्स पर सात विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई। यह बतौर कप्तान ऋषभ पंत ...
-
IPL 2021: 'The Kind Of Start We Got Was Awesome', Delhi Capital's Prithvi Shaw
Delhi Capitals (DC) openers, Shikhar Dhawan and Prithvi Shaw indulged in a bit of a friendly banter after the team's seven-wicket win over the MS Dhoni-led Chennai Super Kings (CSK), even doing a ...
-
IPL 2021: Off-Colour MS Dhoni Falls For Second Ball Duck
Mahendra Singh Dhoni's return to competitive cricket after over five months turned out to be a failure with the bat as the Chennai Super Kings (CSK) skipper fell to a second-ball duck off the bowl ...
-
IPL 2021: बतौर कप्तान एमएस धोनी पर भारी पड़े ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई को 7 विकेट…
बीते सीजन की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स शनिवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के अपने पहले मुकाबले में तीन बार के चैम्पियन और बीते सीजन में पहली बार प्लेऑफ तक ...
-
IPL 2021: Ishant Sharma Injured Again, Misses DC's Opener Against CSK
India pace bowler Ishant Sharma, who had recently recovered from the injury he suffered in last year's IPL to return to the India team and play his 100th Test over a month back, suffered an ...
-
IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया दिल्ली कैपिटल्स को 189 रनों का टारगेट, सुरेश रैना ने खेली…
बाएं हाथ के धुरंधर बल्लेबाज सुरैश रैना (54) की अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के 14वें सीजन के अपने पहले मुकाबले में दिल्ली ...
-
IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई के खिलाफ टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, धोनी के सामने होगी…
दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ...
-
IPL 2021: मजबूत सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ने के लिए केकेआर तैयार,जानें संभावित प्लेइंग XI और दोनों का रिकॉर्ड
मजबूत सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रविवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल के 14वें सीजन के तीसरे मैच में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा। हैदराबाद की टीम पिछले सीजन ...
-
IPL 2021: आरसीबी के डेथ ओवर गेंदबाज बनने की राह पर हर्षल पटेल, विराट कोहली ने खिलाड़ी की…
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाज हर्षल पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तेज गेंदबाज की सोच में स्पष्टता है और उन्हें अच्छी तरह पता है कि फ्रेंचाइजी ने ...
-
London Mayor Wants To Host Indian Premier League In The City
London Mayor Sadiq Khan wants to bring the glitzy Indian Premier League(IPL) to the British capital as he seeks to establish the city as the "undisputed sporting capital" of the world. Khan hopes fu ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago