Advertisement
Advertisement

Icc cricket world cup 2023

6,4,4,4: टिम साउदी के काल बने कुसल पेरेरा, एक ओवर में ही कर डाला बुरा हाल 
kusal perera

6,4,4,4: टिम साउदी के काल बने कुसल पेरेरा, एक ओवर में ही कर डाला बुरा हाल 

By Nishant Rawat November 09, 2023 • 15:57 PM View: 536

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 41वां मुकाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका (NZ vs SL) के बीच गुरुवार (9 नवंबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां श्रीलंका के लिए कुसल पेरेरा ने एक तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली है। कुसल पेरेरा ने यहां महज 28 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के लगाकर 51 रन ठोके और इसी बीच उन्होंने न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी गेंदबाज़ टिम साउदी का भी लिहाज नहीं किया।

साउदी अपनी लहराती गेंदों से कीवी बल्लेबाज़ों को परेशान कर रहे थे। उन्होंने पथुम निसांका को आउट करके श्रीलंका को पहला झटका भी दिया था, लेकिन वो ऐसा कुसल पेरेरा के साथ नहीं कर सके। एक छोर से श्रीलंका के विकेट गिर रहे थे, ऐसे में पेरेरा ने अब साउदी को टारगेट करने का फैसला किया था।

Related Cricket News on Icc cricket world cup 2023