Advertisement
Icc t20 world cup: Cricket News & Match Updates
Advertisement
टी20 विश्व कप 2026 : पावरप्ले का अधिकतम इस्तेमाल करने पर फोकस- ईशान किशन
ICC T20 World Cup: भारत की शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी ने वर्ष 2024 में पुरुष टी-20 विश्व कप जीतने के बाद से अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है- पावरप्ले में आक्रामक खेल, तेज शुरुआत और फिर टीम की डेप्थ के सहारे 200 से अधिक का स्कोर खड़ा करना। इसी सोच को गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ईशान किशन ने शानदार तरीके से मैदान पर उतारा। उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 61 रन ठोकते हुए नामीबिया पर भारत की रिकॉर्ड 93 रन की जीत की नींव रखी।
ईशान ने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए। उनके आक्रामक खेल की बदौलत भारत ने छह ओवर में 86 रन बना लिए, जो इस टूर्नामेंट में पावरप्ले के दौरान टीम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। हालांकि इसके बाद मध्य ओवरों में टीम थोड़ी लड़खड़ाई और 209 रन तक पहुंचने के रास्ते में दो झटके भी लगे।
कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि भारत अपनी आक्रामक रणनीति में बदलाव करेगा, खासकर तब जब तेज शॉट खेलने की कोशिश में विकेट गिरते नजर आए। लेकिन ईशान ने क्रीज पर समय बिताने के साथ आक्रामकता जारी रखी। पावरप्ले के अंतिम ओवर में ईशान ने लगातार चार छक्के और एक चौका लगाकर 28 रन बटोरे। भारत ने सिर्फ 6.5 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए, जो टूर्नामेंट में सबसे तेज टीम शतक का नया रिकॉर्ड है। Read More...
Related Cricket News for Icc t20 world cup - Tesst
‘It Was Very Challenging’: Nicholas Kirton Opens Up On Arrest, And His Return To Canada’s World Cup Squad
Grantley Adams International Airport: Canada cricketer Nicholas Kirton shared the toughest time of his career and called the airport arrest incident “very challenging” and described it as a life-changing learning experience.
By IANS News • 7 months ago
टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10वीं जीत, नामीबिया को 93 रन से रौंदकर भारत ने इतिहास रचा
ICC T20 World Cup: भारत ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नामीबिया को 93 रन से रौंदा। इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10वीं जीत दर्ज करते हुए इतिहास रचा है। भारत के अलावा किसी अन्य देश ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार इतनी जीत दर्ज नहीं की है।
By IANS News • 7 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: हार के बाद नामीबियाई कप्तान ने बताया, कब निकला टीम के हाथों से मैच?
ICC T20 World Cup: नामीबियाई टीम को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले को 93 रन से गंवाना पड़ा। टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार के बाद नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने बताया कि 6 से 10 ओवरों के बीच टीम के हाथ से मैच निकल गया।
By IANS News • 7 months ago
अब तक चीजें जिस तरह से आगे बढ़ीं, उससे मैं काफी खुश हूं: सूर्यकुमार यादव
ICC T20 World Cup: भारत ने नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले को 93 रन से अपने नाम किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव इस विश्व कप में टीम के प्रदर्शन से खुश हैं।
By IANS News • 7 months ago
बतौर ऑलराउंडर मुझे हमेशा अपनी बल्लेबाजी पर गर्व रहा है: हार्दिक पंड्या
ICC T20 World Cup: हार्दिक पंड्या ने नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मुकाबले में 28 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और इतने ही चौके लगाए। इसके अलावा उन्होंने 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच खिताब से नवाजा गया।
By IANS News • 7 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: ईशान-पंड्या के तूफानी अर्धशतक, नामीबिया को मिला 210 रन का टारगेट
ICC T20 World Cup: भारत ने ईशान किशन और हार्दिक पंड्या के तूफानी अर्धशतकों के दम पर नामीबिया को जीत के लिए 210 रन का विशाल टारगेट दिया है। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत के इरादे से गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में उतरी है।
By IANS News • 7 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: सिर्फ 20 गेंदों में फिफ्टी, पावरप्ले में ईशान ने दूसरी बार जमाया अर्धशतक
ICC T20 World Cup: भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में नामीबिया के विरुद्ध 24 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली। सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक लगाते हुए ईशान ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान दूसरी बार फिफ्टी लगाने का कारनामा किया।
By IANS News • 7 months ago
T20 WC: Hunting For First Win, Canada And UAE Clash With Backs Against The Wall (preview)
ICC T20 World Cup: When Canada and the United Arab Emirates (UAE) take the field at the Arun Jaitley Stadium in New Delhi on Friday afternoon, the aim for both sides will be very simple -- get a win under their belt. Both teams find themselves winless in Group D, and a win will help them get off the mark in the points table.
By IANS News • 7 months ago
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला जीतकर इटली ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स
ICC T20 World Cup: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली ने इतिहास रच दिया है। इस टीम ने गुरुवार को नेपाल के विरुद्ध 10 विकेट से जीत दर्ज करते हुए एक ही मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स बना दिए हैं।
By IANS News • 7 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: 'मोस्का बंधुओं' की अटूट शतकीय साझेदारी, ऐतिहासिक मुकाबले में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
ICC T20 World Cup: 'मोस्का बंधुओं' की जोड़ी ने अटूट साझेदारी करते हुए इटली को नेपाल के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 17वें मुकाबले में 10 विकेट से शानदार जीत दिलाई। ग्रुप-सी के इस मैच को अपने नाम करते हुए इटली ने जीत का खाता खोला।
By IANS News • 7 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: कलुगामागे ने 18 रन देकर निकाले 3 विकेट, इटली ने नेपाल को सिर्फ 123 रन पर समेटा
ICC T20 World Cup: नेपाल ने वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में इटली को जीत के लिए सिर्फ 124 रन का टारगेट दिया है।
By IANS News • 7 months ago
टी20 विश्व कप: श्रीलंका की बड़ी जीत, ओमान को 105 रन से हराया
ICC T20 World Cup: पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के मुकाबले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हरा दिया। श्रीलंका की यह दूसरी जीत है।
By IANS News • 7 months ago
दासुन शनाका ने अपना रिकॉर्ड बेहतर किया, श्रीलंका के लिए टी20 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया
ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका की कप्तानी कर रहे ऑलराउंडर दासुन शनाका अपने प्रदर्शन से कभी-कभी हैरान करते हैं। गुरुवार को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ओमान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी शनाका ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न सिर्फ घरेलू दर्शकों को हैरान किया बल्कि रोमांचित करते हुए श्रीलंका को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
By IANS News • 7 months ago
टी20 विश्व कप: मोहम्मद नबी पर आईसीसी का एक्शन, मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा
ICC T20 World Cup: अफगानिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद नबी पर बुधवार को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के मैच के दौरान आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
By IANS News • 7 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago