ICC T20 World Cup: हार्दिक पंड्या ने नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मुकाबले में 28 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और इतने ही चौके लगाए। इसके अलावा उन्होंने 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच खिताब से नवाजा गया।
मैच जीतने के बाद पंड्या ने कहा, "मैं बस खेल का लुत्फ उठा रहा हूं। तैयारी के लिए पिछले कुछ महीने काफी अच्छे रहे, जिससे लय पकड़ने और शरीर को सही करने का मौका मिला। अब तक सब कुछ बढ़िया चल रहा है।"
अपनी बल्लेबाजों को लेकर पंड्या ने कहा, "एक ऑलराउंडर के तौर पर मुझे हमेशा अपनी बल्लेबाजी पर गर्व रहा है। जब भी मौका मिलता है, मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि दोनों स्किल्स सही तरीके से मैनेज हों। मैंने पहले भी कहा है कि बल्लेबाजी हमेशा मेरे दिल के करीब रही है, और जब वो चल जाती है, तो सोने पर सुहागा जैसा होता है।"