Advertisement
Icc t20 world cup: Cricket News & Match Updates
Advertisement
टी20 विश्व कप: दासुन शनाका का रिकॉर्ड अर्धशतक, श्रीलंका ने ओमान को दिया 226 रन का लक्ष्य
ICC T20 World Cup: पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ओमान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका ने कप्तान दासुन शनाका के रिकॉर्ड अर्धशतक की बदौलत 5 विकेट पर 225 रन बनाए हैं।
ओमान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। निसांका और कामिल मिसारा के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाज 42 के स्कोर तक पवेलियन लौट गए थे।
इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज कुसाल मेंडिस और पवन रथनायके ने तीसरे विकेट के लिए 50 गेंद पर 94 रन की विस्फोटक साझेदारी कर टीम को मजबूती दी। तीसरे विकेट के रूप में रथनायके 136 के स्कोर पर आउट हुए। रथनायके ने 28 गेंद पर 1 छक्का और 8 चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेली। Read More...
Related Cricket News for Icc t20 world cup - Tesst
दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान मैच विश्व कप इतिहास के श्रेष्ठ मैचों में से एक था: इरफान पठान
ICC T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच हुए मुकाबले को विश्व कप इतिहास के श्रेष्ठ मैचों में से एक बताया।
By IANS News • 7 months ago
टी20 विश्व कप: आयरलैंड को कप्तान पॉल स्टर्लिंग की जांच रिपोर्ट का इंतजार
ICC T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग को चोट लग गई थी। चोट की वजह से स्टर्लिंग बल्लेबाजी भी नहीं कर पाए थे। आयरलैंड को कप्तान के घुटने में लगी चोट की गंभीरता की जानकारी के लिए स्कैन रिपोर्ट का इंतजार है।
By IANS News • 7 months ago
स्पिनरों के खिलाफ अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से निराश नहीं हूं: हैरी ब्रूक
ICC T20 World Cup: वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने परेशान किया। स्पिनर ही मुख्य रूप से इंग्लैंड की हार का कारण रहे, लेकिन हैरी ब्रूक ने इस बात को मानने से इनकार किया कि वह टीम के स्पिन के खिलाफ खेलने के तरीके से निराश हैं।
By IANS News • 7 months ago
टी20 वर्ल्ड कप में जांपा की बड़ी उपलब्धि, हसरंगा-राशिद की बराबरी
एडम जांपा ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में 40 विकेट पूरे कर वानिंदु हसरंगा और राशिद खान की बराबरी की। आयरलैंड के खिलाफ 4/23 के प्रदर्शन से वह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
By IANS News • 7 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड की 30 रन से हार, लगातार दूसरी जीत के साथ टॉप पर वेस्टइंडीज
ICC T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इस टीम ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के विरुद्ध 30 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ कैरेबियन टीम ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में +1.625 नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है।
By IANS News • 7 months ago
T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले नामीबियाई कप्तान ने ट्रेनिंग शेड्यूल पर उठाए सवाल
ICC T20 World Cup: भारत-नामीबिया के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है, जिससे पहले नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने अपनी टीम के ट्रेनिंग शेड्यूल पर नाराजगी जताई है। कप्तान का कहना है कि उनकी टीम को अरुण जेटली स्टेडियम में फ्लडलाइट्स में प्रैक्टिस करने का मौका नहीं मिला।
By IANS News • 7 months ago
ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से हराया, टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से हराकर टूर्नामेंट इतिहास की रनों के लिहाज से अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की और ग्रुप-बी में शीर्ष पर पहुंच गया।
By IANS News • 7 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: एलिस-जांपा ने मिलकर निकाले 8 विकेट, ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से रौंदा
ICC T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। इस टीम ने बुधवार को आयरलैंड के विरुद्ध आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को 67 रन से अपने नाम किया।
By IANS News • 7 months ago
टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले साउथ अफ्रीकी बने क्विंटन डी कॉक
ICC T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 41 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 59 रन की पारी खेली, जिसके साथ क्विंटन टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले साउथ अफ्रीकी बन गए।
By IANS News • 7 months ago
टी20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान मैच में शीर्ष पर 'रोमांच', दूसरे सुपर ओवर में हारी अफगान टीम
ICC T20 World Cup: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 में अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। मैच में दोनों ही टीमें हार मानने को तैयार नहीं थीं। दो सुपर ओवर हुए और दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 4 रन से जीत हासिल की।
By IANS News • 7 months ago
आर अश्विन पाकिस्तानी खिलाड़ी उस्मान तारिक के पक्ष में उतरे, गेंदबाजी एक्शन पर दी प्रतिक्रिया
ICC T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक का समर्थन किया है। अपने गेंदबाजी एक्शन की वजह से आलोचना का शिकार हो रहे तारिक के बारे में अश्विन ने कहा कि रोक सिर्फ गेंदबाजों के लिए नहीं होनी चाहिए।
By IANS News • 7 months ago
'There Are Spin Specialists And Batting Specialists; Pakistan Are U-turn Specialist', Laughs Ex-spinner Kaneria
ICC T20 World Cup: After Pakistan reversed their stance and agreed to play the T20 World Cup match against India, former spinner Danish Kaneria took a dig at the decision, saying, "there are spin specialists and batting specialists, but Pakistan are U-turn specialist."
By IANS News • 7 months ago
टी20 विश्व कप: डिकॉक और रिकल्टन का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दिया 188 रन का लक्ष्य
ICC T20 World Cup: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप डी का मुकाबला अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 187 रन बनाए हैं।
By IANS News • 7 months ago
भारत के खिलाफ मैच को हम सामान्य मैच की तरह लेंगे: साहिबजादा फरहान
ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड और यूएसए के खिलाफ अपने शुरुआती ग्रुप स्टेज के मैच जीत लिए हैं। पाकिस्तान का अगला मुकाबला 15 फरवरी को भारत के साथ कोलंबो में होना है। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव रहता है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने किसी दबाव से इनकार किया है।
By IANS News • 7 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago