ICC T20 World Cup: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप डी का मुकाबला अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 187 रन बनाए हैं।
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान एडन मार्करम 8 गेंद पर 5 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में फजलहक फारुखी का शिकार बने। 12 रन पर पहला विकेट गंवाने वाली टीम को क्विंटन डिकॉक और रयान रिकल्टन ने संभाला।
डिकॉक और रिकल्टन ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी 61 गेंदों पर आई। खतरनाक होती इस साझेदारी को अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने तोड़ा। राशिद ने पारी के 13वें ओवर की चौथी गेंद पर डिकॉक और छठी गेंद पर रिकल्टन को आउट कर विपक्षी टीम को दोहरा झटका दिया।