Pallekele: ICC T20 World Cup 2026: Sri Lanka VS Oman (Image Source: IANS)
ICC T20 World Cup: पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ओमान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका ने कप्तान दासुन शनाका के रिकॉर्ड अर्धशतक की बदौलत 5 विकेट पर 225 रन बनाए हैं।
ओमान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। निसांका और कामिल मिसारा के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाज 42 के स्कोर तक पवेलियन लौट गए थे।
इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज कुसाल मेंडिस और पवन रथनायके ने तीसरे विकेट के लिए 50 गेंद पर 94 रन की विस्फोटक साझेदारी कर टीम को मजबूती दी। तीसरे विकेट के रूप में रथनायके 136 के स्कोर पर आउट हुए। रथनायके ने 28 गेंद पर 1 छक्का और 8 चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेली।