ICC T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 41 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 59 रन की पारी खेली, जिसके साथ क्विंटन टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले साउथ अफ्रीकी बन गए।
क्विंटन डी कॉक ने अफगानिस्तान के विरुद्ध 41 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 59 रन की पारी खेली, जिसके साथ उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 700 रन का आंकड़ा पार कर लिया।
क्विंटन डी कॉक ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 737 रन बनाए हैं। वहीं, इस लिस्ट में मौजूद एबी डी विलियर्स लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 717 रन बनाए। जेपी डुमिनी इस लिस्ट में 568 रन के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं, जबकि 482 रन के साथ डेविड मिलर चौथे पायदान पर हैं। एडेन मार्करम 448 रन के साथ लिस्ट में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।