Icc
ICC ने मनू स्वाहने को नया मुख्य सीईओ नियुक्त किया गया
15 जनवरी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को मनू स्वाहने को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की। आईसीसी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, सिंगापुर स्पोर्ट्स हब के पूर्व सीईओए और ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स के प्रबंधक निदेशक रहे स्वाहने अगले महीने आईसीसी से जुड़ेंगे। वह आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के बाद जुलाई में औपचारिक रूप से डेविड रिचर्डसन की जगह लेंगे।
स्वाहने की नियुक्ति को आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर और नामांकन समिति द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने के बाद मंजूरी दी गई है।
मनोहर ने कहा, "मुझे आज स्वाहने की नियुक्ति की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है। वह 22 साल के अपने शानदार व्यावसायिक अनुभव को आईसीसी में लाएंगे और खेल के लिए हमारी नई वैश्विक विकास रणनीति का नेतृत्व करेंगे।"
चेयरमैन ने कहा, "उन्होंने खेल और प्रसारण दोनों में नेतृत्व की कई भूमिकाओं में सफलता हासिल की है। वह एक रणनीतिक विचारक हैं और क्रिकेट परि²श्य और उसकी जटिलताओं को समझते हैं।"
उन्होंने कहा, "स्वाहने की सिफारिश करने के लिए नामांकन समिति के निर्णय को लेकर बोर्ड एकमत था। मैं और मेरे साथी उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित है।"
स्वाहने ने 17 साल तक ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स के साथ काम किया है। इसके अलावा उन्होंने 2007-2015 से आईसीसी के साथ वैश्विक प्रसारण साझेदारी समझौते का नेतृत्व किया है।
स्वाहने ने कहा, "आईसीसी सीईओ के रूप में वैश्विक क्रिकेट समुदाय की सेवा करना मेरे लिए एक बहुत बड़ा मौका और जिम्मेदारी है। इस खेल के अरबों प्रशंसक हैं, इसलिए इस संस्था का नेतृत्व करने के लिए यह बहुत ही अच्छा समय है।"
उन्होंने कहा, "मुझे यह अवसर देने के लिए मैं आईसीसी बोर्ड को धन्यवाद देना चाहता हूं और उनके साथ काम करने के लिए तत्पर हूं।"
स्वाहने फरवरी में आईसीसी के साथ जुड़ेंगे और रिचर्डसन के साथ काम करेंगे। जुलाई में वह पूरी तरह से नियंत्रण अपने हाथ में लेंगे।
Related Cricket News on Icc
-
Ambati Rayudu reported for bowling action
Sydney, Jan 13 (CRICKETNMORE): Indias Ambati Rayudu has been reported for a suspect bowling action during the first One-Day International (ODI) against Australia here on Saturday. The match official ...
-
आईसीसी में फिर शामिल हुआ यह देश, 2 साल बाद हुई वापसी
दुबई, 8 जनवरी (CRICKETNMORE)| कुछ साल पहले अमेरिका क्रिकेट संघ को हटाने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उसे एक बार फिर अपनी सदस्य सूची में शामिल कर लिया है। आईसीसी ने मंगलवार को ...
-
ऋषभ पंत ने ICC टेस्ट रैकिंग में मचाया धमाल, लंबी छलांग लगाकर इस नंबर पर पहुंचे
दुबई, 8 जनवरी (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर न केवल मैदान पर बल्कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट बल्लेबाजों ...
-
NZ vs SL: न्यूजीलैंड से पहले वनडे में मिली हार के बाद श्रीलंका को झटका, आईसीसी ने दी…
दुबई, 3 जनवरी (CRICKETNMORE)| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में धीमी ओवर गति के कारण श्रीलंका क्रिकेट टीम पर जुर्माना लगाया। मेजबान न्यूजीलैंड ने माउंट... ...
-
ICC confirms direct qualifiers for T20 World Cup
Dubai, Jan 1 (CRICKETNMORE): The International Cricket Council on Tuesday confirmed the sides that have qualified directly for the ICC Mens T20 World Cup 2020 to be held in Australia, based on the Twe ...
-
आईसीसी ने एमसीजी पिच को 'औसत' करार दिया
दुबई, 1 जनवरी (CRICKETNMORE)| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की पिच को 'औसत' करार दिया है। भारत ने हाल ही ...
-
ICC T-20 विश्व कप में सीधे प्रवेश करने वाली टीमों की घोषणा, जानिए
दुबई, 1 जनवरी (CRICKETNMORE)| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को साल 2020 में होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश करने वाली टीमों की घोषणा की है। आईसीसी ने अपनी ...
-
स्मृति मंधाना को मिला साल 2018 का आईसीसी सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब
31 दिसंबर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के रूप में रेचेल हेयोइ फ्लिंट पुरस्कार हासिल किया है। इसके साथ मंधाना ने आईसीसी... ...
-
SA vs PAK: पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान को झटका, ICC ने कोच आर्थर को चेताया
दुबई, 29 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच मिकी आर्थर को आधिकारिक चेतावनी देते हुए उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ ...
-
पूर्व दिग्गज कप्तान पोंटिंग को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में किया गया शामिल
26 दिसंबर। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को बुधवार को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। पोंटिंग को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे ...
-
ICC asks PCB to pay compensation to BCCI
Dubai, Dec 20 (CRICKETNMORE): The International Cricket Council on Wednesday asked the Pakistan Cricket Board (PCB) to pay the BCCI nearly 60 percent of the legal costs after losing their bid to claim ...
-
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पुजारा और बुमराह ने किया कमाल, इस नंबर पर पहुंचे
11 दिसम्बर| एडिलेड टेस्ट में भारतीय टीम के जीत के हीरो रहे चेतेश्वर पुजारा आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ...
-
Sri Lanka’s off-spinner Akila Dananjaya's bowling action found to be illegal
11 December,(CRICKETNMORE): International Cricket Council announced that an independent assessment has found the bowling action of Sri Lanka’s off-spinner Akila Dananjaya to be illegal and, as such ...
-
ICC inks 5-year deal with Bira 91
New Delhi, Nov 28 (CRICKETNMORE): The International Cricket Council (ICC) on Wednesday announced a major five-year deal with Bira 91, one of the leading global beer brands, as the official sponsor of ICC global tournaments ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago