World Cup Final: 'साल 2025' भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए बेहद खास रहा है। इस वर्ष भारत की बेटियों ने तीन विश्व कप खिताब अपने नाम किए। इसके अलावा, भारत ने इंग्लैंड की सरजमीं पर भी इतिहास रचा। आइए, इस वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों पर एक नजर डालते हैं।
महिला वनडे विश्व कप खिताब: भारतीय टीम ने श्रीलंका और पाकिस्तान के विरुद्ध शुरुआती दो मुकाबले जीते, लेकिन इसके बाद उसे साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी।
ऐसा लग रहा था कि यहां से टीम इंडिया के लिए खिताबी रेस में बने रहना मुश्किल है, लेकिन भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रन से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई में खिताबी मैच खेला गया, जिसमें भारतीय महिला टीम ने 52 रन से जीत दर्ज करते हुए अपना पहला विश्व कप खिताब जीता।