If bangladesh
इस कारण श्रीलंका के दौरे पर नहीं जाएगी बांग्लादेशी टीम, जानिए
12 मई। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन ने पिछले महीने हुए आतंकी हमले के कारण अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौर पर भेजने से मना कर दिया है।
बांग्लादेश को 25 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना था। इसके अलावा, सितंबर में बांग्लादेश-ए टीम को भी श्रीलंका दौरे पर जाना है।
'क्रिकबज' ने हसन के हवाले से बताया, "सुरक्षा की मौजूदा स्थिति को देखते हुए श्रीलंका के दौरे पर हमारी टीम को भेजने का सवाल ही नहीं उठता। हम इन चीजों का बहुत ध्यान रख रहे हैं।"
हसन ने कहा, "उनके साथ हमारे कई कार्यक्रम थे, हम अपनी जूनियर और सीनियर क्रिकेट टीमों को वहां भेजने वाले थे। लेकिन, हमें यह ध्यान रखना होगा कि श्रीलंका की मौजूदा सुरक्षा स्थिति हमें वहां जाने की अनुमति नहीं देती है। केवल बांग्लादेश ही नहीं, मैं समझता हूं कि कोई अन्य टीम भी इस स्थिति में वहां जाने के बारे में विचार नहीं करेगी।"
उन्होंने यह भी बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने हाल में कहा था कि देश में भविष्य में और भी हमले हो सकते हैं। हसन ने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि यहां तक कि उनके राष्ट्रपति ने भी बताया है कि श्रीलंका में और आतंकवादी हमला होने की संभावना है। इसलिए हम श्रीलंका दौरे के बारे में अभी नहीं सोच रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "अगर स्थिति में सुधार होता है, श्रीलंका की सरकार सुरक्षा को लेकर हमें आश्वस्त करती है और हमारी सुरक्षा एजेंसी मंजूरी देती है तब हम इस दौर के बारे में फिर से विचार करेंगे। फिलहाल, हमारी वहां जाने की कोई योजना नहीं है।"
इससे पहले मार्च माह में क्राइस्टचर्च में हुए आतंकी हमलों के बाद न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच हेगले ओवल में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया था। उस आतंकी हमले में बांग्लादेश के खिलाड़ी बाल-बाल बचे थे।
Related Cricket News on If bangladesh
-
वेस्टइंडीज,आयरलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम का ऐलान,इन्हें मिली जगह
ढाका, 29 अप्रैल (CRICKETNMORE)| बांग्लादेश ने मेजबान आयरलैंड और वेस्टइंडीज के साथ अगले सप्ताह से शुरू होने वाली आगामी ट्राई वनडे सीरीज के लिए तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और हरफनमौला खिलाड़ी फरहाद रेजा को टीम ...
-
2019 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान,ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी
ढाका, 16 अप्रैल (CRICKETNMORE)| बांग्लादेश ने 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने जा रहे आगामी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए मशरफे मुर्तजा के नेतृत्व में मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा ...
-
बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से पहले मिली ऐसी निराशा, यह खिलाड़ी हो गया है चोटिल
11 अप्रैल। बांग्लादेश को विश्व कप से पहले एक और अहम खिलाड़ी की चोट से परेशानी का सामना करना पड़ा है। मुस्ताफिजुर रहमान को गुरुवार को टकने में चोट के कारण दो सप्ताह से आराम ...
-
न्यूजीलैंड में हुए गोलीबारी कांड के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम स्वदेश पहुंची
ढाका, 17 मार्च (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड में हुए आतंकी हमलों में बाल-बाल बचने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम स्वदेश लौट आई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के खेल मंत्री जाहिद एहसान रसैल ...
-
क्राइस्टचर्च गोलीबारी में बचने के बाद बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल,मुश्फिकुर रहीम ने कही दिल की बात
क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड), 15 मार्च| बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में शुक्रवार को हुई गोलीबारी के बाद ट्वीट करके सभी को जानकारी दी कि उनकी टीम के खिलाड़ी पूरी तरह ...
-
बुरी खबर: क्राइस्टचर्च हमले के कारण बांग्लादेश-न्यूजीलैंड का तीसरा टेस्ट मैच रद्द,ICC ने किया समर्थन
क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड), 15 मार्च | क्राइस्टचर्च के दो मस्जिदों में शुक्रवार को हुई गोलीबारी के बाद यहां न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच को रद्द कर दिया ...
-
क्राइस्टचर्च की मस्जिद में हुई गोलीबारी में बाल-बाल बचे बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
15 मार्च,(CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में अल नूर मस्जिद में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बाल-बाल बच गए। जिसके बाद वह सुरक्षित टीम होटल में पहुंचे। खबरों के अनुसार जब ...
-
NZ vs BAN: न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 12 रन से रौंदा,ये तीन बने…
वेलिंग्टन, 12 मार्च (CRICKETNMORE)| नील वेग्नर (45/5) और ट्रेंट बोल्ट (52/4) की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को बांग्लादेश को ...
-
RECORD: रॉस टेलर ने रचा इतिहास,टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने
11 मार्च,(CRICKETNMORE)। रॉस टेलर के दोहरे शतक औऱ हेनरी निकोल्स के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 विकेट के ...
-
वेलिंग्टन टेस्ट : बांग्लादेश की पारी 211 रन पर सिमटी
वेलिंग्टन, 10 मार्च - नील वेग्नर (28/4) और ट्रेंट बोल्ट (38/3) की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से न्यूजीलैंड ने यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को बांग्लादेश को उसकी पहली ...
-
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन भी बारिश से धुला
9 मार्च। बेसिन रिजर्व मैदान पर मेजबान न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार का खेल भी बारिश के कारण पूरी तरह धुल गया। बारिश के कारण ...
-
NZ vs BAN: ट्रेंट बोल्ट ने बरपाया कहर,न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को पारी औऱ 52 रन से रौंदा
हेमिल्टन, 3 मार्च (CRICKETNMORE)| ट्रेंट बोल्ट (123/5) की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने सौम्य सरकार (149) और कप्तान महमुदूल्लाह (146) के शतकों पर पानी फेरते हुए सेडन पार्क मैदान पर खेले गए पहले ...
-
नील वेग्नर की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश की पहली पारी में 234 रनों पर हुई ढ़ेर
28 फरवरी। नील वेग्नर के पांच विकटों की बदौलत न्यूजीलैंड ने सेडन पार्क मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को बांग्लादेश को पहली पारी में 234 रनों पर ही ...
-
बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित
22 फरवरी। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए स्पिनर टॉड एस्टल को 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51