Ilt20 league: Cricket News & Match Updates
नाम 'Sunil Narine', काम गेंद घुमाकर बल्लेबाज़ का दिमाग घुमा देना; देखें VIDEO
सुनील नारायण (Sunil Narine), एक ऐसा मिस्ट्री स्पिनर जिसने अपनी फिरकी से कई बल्लेबाज़ों के दिमाग घुमाए हैं। यह कैरेबियाई स्टार अबू धामी में खेली जा रही इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20 League) में अबू धाबी नाइट राइडर्स (Abu Dhabi Knight Riders) टीम की अगुवाई कर रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच दुबई कैपिटल्स और नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था जिसके दौरान एक बार फिर क्रिकेट फैंस को नारायण की मिस्ट्री स्पिन देखने को मिली। मैच के दौरान नारायण ने रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) को आउट किया और यहां उथप्पा मैदान पर खड़े बिल्कुल हैरान नज़र आए।
वीडियो हुआ वायरल: यह घटना कैपिटल्स की पारी के 12वें में घटी। सुनील नारायण अपना तीसरा ओवर कर रहे थे। दूसरी तरफ रॉबिन उथप्पा मैदान पर सेट हो चुके थे और अब तक उन्होंने 43 रन अपने निजी स्कोर में जोड़ लिए थे। रॉबिन अपने अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन इसी बीच नारायण ने उन्हें फंसा लिया। यह गेंद मैदान पर पकड़कर लगभग सीधी रही, लेकिन गेंदबाज़ के हाथों के पीछे छिपी गेंद रॉबिन समझ नहीं सके। गेंद सीधा स्टंप से टकराई और बल्लेबाज़ यह तक नहीं समझ सका कि वह आउट हो चुका है। Read More...