In australia
विश्व कप से पहले कुछ और वनडे मिलते तो अच्छा होता : कोहली
विशाखापत्तनम, 23 फरवरी - भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि आगामी विश्व कप से पहले कुछ और वनडे मैच खेलने को मिलते तो टीम के लिए यह अच्छा होता। भारत को रविवार से आस्ट्रेलिया के साथ दो टी-20 और पांच वनडे मैच खेलने हैं। भारत का 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप से पहले यह आखिरी सीरीज है। इस सीरीज के बाद 23 मार्च में आईपीएल खेला जाएगा।
कोहली ने मैच की पूर्वसंध्या पर गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "शायद, दो और वनडे मिलते तो हमारे लिए यह अच्छा रहता। यह सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि दोनों टीमों के लिए फायदेमंद होते। यह ज्यादा आदर्श और तार्क स्थिति होती।"
उन्होंने कहा, "लेकिन हमारे पास जो भी सर्वश्रेष्ठ चीज आगे है, हमें उसका उपयोग करना होगा। हम बतौर टीम मानसिक रूप से सही स्थिति में आना चाहेंगे। अभी हम बतौर टीम काफी संतुलित हैं और मुझे किसी भी चीज या विभाग में कोई चिंता नहीं है। हर कुछ लगभग सुलझा हुआ है।"
भारतीय कप्तान ने आस्ट्रेलिया के हरफनमौला मार्कस स्टोयनिस को सीरीज में सबसे खतरनाक खिलाड़ी बताया। स्टोयनिस ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में मेलबर्न स्टार्स के लिए 13 मैचों में 533 रन बनाए थे और 14 विकेट भी हासिल किए थे।
कोहली ने कहा, "हम आस्ट्रेलियाई टीम से कड़े मुकाबले की उम्मीद करते हैं। लेकिन अगर मुझे एक खिलाड़ी को बाहर करना पड़ा जो मैच में अधिक प्रभाव डाल सकता है तो वह मार्कस स्टोयनिस होगा। उन्होंने बीबीएल से ही लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि वह वह आत्मविश्वास से लबरैज हैं और वह निश्चित रूप से अपनी टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।"
आईएएनएस
Related Cricket News on In australia
-
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (पहला टी-20): संभावित प्लेइंग XI, नए बदलाव के साथ उतर सकती है दोनों टीम
23 फरवरी। वर्ल्ड कप में अपनी सही संतुलन की तलाश में लगी भारतीय क्रिकेट टीम रविवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में अपने दबदबे को कायम रखना चाहेगी। इंग्लैंड एंड वेल्स की ...
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले इस पूर्व दिग्गज ने ऐसा कहकर भारतीय टीम को फंसाया, कहा आखिरी…
23 फरवरी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच 24 फरवरी को खेला जाना है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टी-20 सीरीज को ड्रा कराने में सफलता पाई थी। ऐसे ...
-
Ind Vs Aus: अब तक दोनों देशों के बीच टी-20 में बने रिकॉर्डस पर एक नजर, इस दिग्गज…
23 फरवरी। भारत - ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आगाज 24 फरवरी को होगा। विशाखापट्टनम में दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाना है। आपको बता दें कि दोनों के बीच अबतक कुल18 टी-20 ...
-
पहले टी-20 में भारत की टीम नई ओपनिंग जोड़ी और नई स्पिन जोड़ी के साथ मैदान पर उतर…
23 फरवरी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज 24 फरवरी को खेला जाना है। इसके लिए भारतीय टीम विशाखापट्टनम में अभ्यास सत्र में जुट गई है। हर किसी की नजर भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर ...
-
वर्ल्ड कप 2019 के लिए 18 खिलाड़ियों के नाम हुए तय, जानिए संभावित 18 भारतीय खिलाड़ी
16 फरवरी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आस्ट्रेलिया के साथ होने वाली आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी। भारत को अपने घर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ ...
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, 2 खिलाड़ी के वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूटा…
15 फरवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। खासकर वनडे में दिनेश कार्तिक को जगह नहीं मिली है। इसके मतलब ये हुआ कि दिनेश कार्तिक का ...
-
BREAKING: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, अचानक इस नए खिलाड़ी को मिला…
15 फरवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रलिया के खिलाफ होने वाली दो टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम में युवा स्पिनर मयंक मार्कंडे ...
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, 2 बड़े दिग्गज की हुई छुट्टी
15 फरवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। खासकर वनडे में दिनेश कार्तिक को जगह नहीं मिली है। इसके मतलब ये हुआ कि दिनेश कार्तिक का ...
-
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों को सिलेक्टर्स दे सकते हैं आराम,इन्हें…
15 फरवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में मिली एतेहासिक जीत के बाद अब भारतीय सिलेक्टर्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में वर्ल्ड कप के लिए अपनी बैंच स्ट्रेंथ का प्रयोग कर के देखना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया के... ...
-
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का एलान कल, इस दिग्गज खिलाड़ी की हो सकती है…
14 फरवरी,(CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से दो टी-20 इंटरनेशनल मैच और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) रविवार (15 फरवरी) को टीम का ...
-
फरवरी 15 को होगी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों पर रहेगी…
12 फरवरी। क्रिकेट विश्व कप के 44 साल के इतिहास में सिर्फ दो विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का सपना इसी साल इंग्लैंड में होने वाले वनडे क्रिकेट के महाकुंभ में एक और ट्रॉफी लाने ...
-
हिली, कमिंस को मिले आस्ट्रेलिया क्रिकेट के सर्वोच्च पुरस्कार
बई, 11 फरवरी - तेज गेंदबाज पैट कमिंस और महिला टीम की विकेटकीपर एलिसा हिली को सोमवार को आस्ट्रेलिया क्रिकेट के सर्वोच्च पुरस्कारों से नवाजा गया है। आईसीसी की वेबसाइट के मुताबिक, हिली को बेलिंडा ...
-
वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लिया बड़ा फैसला, ये दो दिग्गज बन सकते…
7 फरवरी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, स्टीव वॉ, ग्लेन मैक्ग्राथ और साइमन कैटिच जैसे दिग्गजों को उच्च भुगतान पर राष्ट्रीय टीम के सलाहकार के रूप में चुनने पर विचार कर रहा है। टीम ...
-
भारत के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, दिग्गज बाहर तो इन खिलाड़ियों को मिला मौका
7 फरवरी। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का 24 फरवरी से शुरू हो रही सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत दौरे से बाहर हो गए हैं। स्टार्क के शरीर के ऊपरी हिस्से में ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42