In pakistan
सेंचुरियन टेस्ट (पहला दिन): पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका (रिपोर्ट)
सेंचुरियन, 26 दिसम्बर - पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां सुपर स्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। पहले दिन दोनों टीमों के कुल 15 विकेट गिरे। देखें स्कोरकार्ड
डुआने ओलिवर के छह विकेट के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 181 रनों पर ढेर कर दिया। मेजबान टीम हालांकि दिन का खेल खत्म होने तक 127 के कुल स्कोर पर ही अपने पांच विकेट खो बैठी है।
स्टम्प्स तक टेम्बा बावुमा 38 और डेल स्टेन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। मेजबान टीम अभी भी पाकिस्तान से 54 रन पीछे है।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन मेहमान टीम के बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सके। उसके लिए सबसे ज्यादा 72 रन बाबर आजम ने बनाए। अजहर अली ने 36 रनों का योगदान दिया।
बाबर आजम ने अपनी पारी में 79 गेंदें खेलीं और 15 चौके मारे हैं। वहीं अजहर अली ने 69 गेंदों का सामना कर सात चौके लगाए।
हसन अली 28 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद लौटे।
दक्षिण अफ्रीका के लिए ओलिवर के अलावा कागिसो रबादा ने तीन और डेल स्टेन ने एक विकेट लिया। स्टेन इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका को पछाड़ा है।
अपनी पहली पारी खेलने उतरी मेजबान टीम भी अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई। 19 के कुल स्कोर पर एडिन मार्कराम (12) पवेलियन लौट लिए। हाशिम अमला (8) 43 के कुल स्कोर पर दूसरा शिकार बने। इसी स्कोर पर डीन एल्गर 22 के निजी स्कोर पर आउट हुए। शाहीन अफरीदी ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस को खाता भी नहीं खोलने दिया।
यहां से थेयूनिस डे ब्रून (29) और बावुमा ने टीम को कुछ हद तक संभाला और स्कोर 112 रनों तक पहुंचा दिया। डे ब्रून 112 के कुल स्कोर पर आउट हुए।
यहां से स्टेन और बावुमा ने दिन का खेल खत्म होने तक दूसरा झटका नहीं लगने दिया।
पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर और अफरीदी ने दो-दो विकेट लिए। हसन अली के हिस्से एक विकेट आया।
आईएएनएस
Related Cricket News on In pakistan
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला, जानिए प्लेइंग XI
26 दिसंबर। सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। स्कोरकार्ड जानिए प्लेइंग इलेवन साउथ अफ्रीका डीन एल्गर, एडेन मार्कराम,... ...
-
SA vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका टीम का एलान, फिलेंडर की जगह…
22 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। पाकिस्तान के खिलाफ 26 दिसंबर से खेले जाने वाले तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में चोटिल वर्नोन फिलेंडर की जगह डेन पीटरसन को टीम मे शामिल किया गया है। फिलेंडर ...
-
एशिया कप 2020 की मेजबानी करेगा ये देश, टी-20 फॉर्मेट में होगा टू्र्नामेंट
लाहौर,13 दिसंबर (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को एशिया कप-2020 की मेजबानी मिल गई है, जससे पाकिस्तान में एक दशक बाद फिर से क्रिकेट लौटने के कगार पर है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के... ...
-
पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदकर भारत इमर्जिंग एशिया कप फाइनल में पहुंचा,ये 3 खिलाड़ी बने जीत के…
13 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। नीतीश राणा और हिम्मस सिंह के नाबाद अर्धशतकों की बदौलत गुरुवार को हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप के फाइनल मुकाबले में जगह... ...
-
एशिया कप 2020 की मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मिली,इस फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट
13 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने 2020 एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को सौंपी है। यह टूर्नामेंट इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा,लेकिन यह साफ नहीं हो पाया... ...
-
आमिर और शादाब की पाकिस्तान टेस्ट टीम में वापसी
लाहौर, 7 दिसम्बर - पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और लेग स्पिनर शादाब खान को टीम में ...
-
अबु धाबी टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 49 साल बाद हुआ ऐतिहासिक कारनामा
7 दिसंबर। गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें दिन शुक्रवार को पाकिस्तान को 123 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ...
-
SA vs PAK: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, इन 3 खिलाड़ियों…
7 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरु होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। घुटने की चोट के ...
-
तीसरा टेस्ट (चौथा दिन) - पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैण्ड (हाइलाइट्स)
अबु धाबी, 6 दिसम्बर - कप्तान केन विलियम्सन (नाबाद 139) और हेनरी निकोलस (नाबाद 90) के बीच पांचवे विकेट के लिए हुई 212 रन की अविजित साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के साथ ...
-
टेस्ट सीरीज के लिए जुबैर द. अफ्रीकी टीम में शामिल
जोहान्सबर्ग, 6 दिसम्बर - क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने पाकिस्तान के साथ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए बल्लेबाज जुबैर हम्जा को पहली बार 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट... ...
-
तीसरा टेस्ट, चौथा दिन: पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैण्ड (रिपोर्ट)
अबु धाबी, 6 दिसम्बर - कप्तान केन विलियम्सन (नाबाद 139) और हेनरी निकोलस (नाबाद 90) के बीच पांचवे विकेट के लिए हुई 212 रन की अविजित साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के साथ ...
-
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
6 दिसंबर। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने पाकिस्तान के साथ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए बल्लेबाज जुबैर हम्जा को पहली बार 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, 23... ...
-
SA vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित,ये खतरनाक गेंदबाज बाहर
6 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। पाकिस्तान के खिलाफ इस महीने के अंत में शुरु होने वाली तीन टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने 13 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम में तेज ...
-
PAK vs NZ: पाकिस्तान को 348 रनों पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड की खराह शुरुआत,अभी इतने रन पीछे
अबु धाबी , 5 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड ने अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत यहां शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बुधवार को पाकिस्तान को उसकी पहली... ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago