Ind vs eng: Cricket News & Match Updates
WATCH: रोहित की फील्डिंग पर सवाल उठाने वालों को जरूर देखना चाहिए ये कैच
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अक्सर अपनी फील्डिंग के लिए ट्रोल होते रहते हैं और अगर रोहित से किसी भी तरह का कैच छूट जाए या मिसफील्ड हो जाए तो ट्रोलर्स उनको ट्रोल करने में बिल्कुल पीछे नहीं हटते हैं लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा ने एक ऐसा कैच पकड़ा है जिसे देखकर इन ट्रोलर्स के सीने पर सांप लोट जाएंगे।
रोहित के इस कैच को देखकर आप भी कहेंगे कि रोहित बिल्कुल फिट हैं। हिटमैन का ये कैच तब देखने को मिला जब रविंद्र जडेजा इंग्लैंड की पारी का 15वां ओवर डाल रहे थे और ओवर की चौथी गेंद पर ओली पोप के बल्ले का किनारा लगा और स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने आगे की तरफ झुककर एक शानदार कैच पकड़ा। अगर रोहित झुकने में एक सेकेंड भी लेट होते तो ये कैच छूट जाता लेकिन रोहित ने शानदार रिफ्लेक्स दिखाते हुए इस कैच को अंज़ाम दिया। Read More...