Ind vs nz 2nd t20i: Cricket News & Match Updates
Prithvi Shaw, IND vs NZ 3rd T20I: क्या पृथ्वी शॉ का इंतजार होगा खत्म, इन 3 खिलाड़ियों में से किसी एक की ले सकते हैं जगह
IND vs NZ 3rd T20I: 23 वर्षीय पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) बीते लंबे समय से भारतीय टीम में वापसी का इंतजार कर रहे थे। हाल ही में इस युवा खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक ठोककर भारतीय टी20 टीम में एंट्री मारी। हालांकि भारत न्यूजीलैंड टी20 सीरीज (IND vs NZ T20I) के अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं, लेकिन इस दौरान पृथ्वी को ब्लू जर्सी पहनकर मैदान पर बल्लेबाज़ी करने का मौका नहीं मिला। सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 जनवरी को खेला जाएगा, ऐसे में सभी फैंस के मन में यही सवाल है कि क्या पृथ्वी को यहां मौका मिलेगा या नहीं।
इन तीन खिलाड़ियों पर मंडराया खतरा: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मुकाबले की टी20 सीरीज लखनऊ टी20 मैच के बाद 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। यहां कप्तान हार्दिक पांड्या पृथ्वी शॉ को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं। Read More...