Ind vs sa t20: Cricket News & Match Updates
W,W,W,W: Varun Chakaravarthy ने रचा इतिहास, साल 2025 में ये कारनामा करने वाले बने नंबर-1 बॉलर
Varun Chakaravarthy Record: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) ने बीते शुक्रवार, 19 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद (IND vs SA 5th T20) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बनाया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए पांचवें टी20 मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने अपने कोटे के 4 ओवर में 53 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने रीजा हेंड्रिक्स (13), एडेन मार्कराम (06), डोनोवन फरेरा (00), और जॉर्ज लिंडे (00) जैसे आक्रमक बल्लेबाज़ों का विकेट चटकाया। इसी के साथ अब वो साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल में पूर्ण सदस्य टीम के खिलाड़ी के तौर पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं। Read More...