Ind vs wi: Cricket News & Match Updates
कुलदीप ने दिखाया अपना कहर, एक ही ओवर में पूरन और पॉवेल को बनाया अपना शिकार, देखें वीडियो
स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में एक ही ओवर में दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज को तगड़े झटके दे दिया। कुलदीप ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भी 3 विकेट लेकर भारत को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। कुलदीप ने चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में निकोलस पूरन और कप्तान रोवमैन पॉवेल को आउट किया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पारी का 7वां ओवर करने आये कुलदीप ने पहली गेंद ऑफ के बाहर लेंथ पर डाली, यह गुगली भी थी। पूरन ने इस पर बड़ा हिट लगाने की कोशिश की लेकिन वो गेंद को अच्छे से जज नहीं कर पाए और लॉग ऑन पर खड़े सूर्यकुमार यादव ने उनका कैच पकड़ लिया। पूरन ने मात्र 1(3) रन बनाया। इसके बाद कुलदीप ने इसी ओवर की 5वीं गेंद लेग स्टंप की ओर डाली जो टर्न हुई। कप्तान पॉवेल ने बल्ले का फेस जल्दी बंद कर लिया। वहीं गेंद ने बल्ले का किनारा ले लिया और स्लिप में खड़े शुभमन गिल ने उनका आसान सा कैच पकड़ लिया। पॉवेल भी 1(3) रन बनाकर आउट हो गए। Read More...
Related Cricket News for Ind vs wi - Tesst
IND vs WI 4th T20I: मुकेश कुमार का कट सकता है पत्ता, इन दो गेंदबाजों पर दांव खेल सकते हैं कप्तान हार्दिक पांड्या
भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20 इंटरनेशनल: तारीख, समय, स्थान, पिच रिपोर्ट, कहां देखें, प्लेइंग इलेवन
IND vs WI 4th T20I: फ्लोरिडा में छा सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, अपने दम पर टीम को सकते हैं जीता
IND vs WI 4th T20I, Dream 11: सूर्यकुमार यादव को बनाएं कप्तान, अपनी ड्रीम टीम में शामिल करें ये 6 बल्लेबाज
IND vs WI 4th T20I: रनों के लिए तरसे शुभमन गिल अब कट सकता है पत्ता; चौथे टी20 मैच में ये हो सकती है भारत की प्लेइंग XI
भट्टा फेंक रहा है... कैरेबियाई खिलाड़ी के बॉलिंग एक्शन से नाराज हुए विराट; स्टंप माइक में कैद हुई आवाज
ओपनिंग करके खुश नहीं हैं शुभमन गिल, विराट के फेवरेट नंबर पर बल्लेबाज़ी करने की जताई इच्छा
कैरेबियाई खिलाड़ी का दुख देख टूटे सिराज, गिफ्ट कर दिये बैट और जूते; देखें VIDEO
IND vs WI Test: यशस्वी का टेस्ट डेब्यू तय, इस नंबर पर करेगा 21 साल का लड़का बल्लेबाज़ी
WI vs IND Test: विराट का निराला अंदाज, अश्विन के साथ मिलकर हो रही है खास तैयारी; देखें VIDEO
விண்டீஸ் டெஸ்ட் தொடருக்கான இந்திய அணி அறிவிப்பு; கெய்வாட், ஜெய்ஸ்வாலுக்கு வாய்ப்பு!
क्या रोहित शर्मा WI के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बने रहेंगे कप्तान?, BCCI ले सकती है बड़ा फैसला
गावस्कर ने भारतीय टीम पर किया तीखा हमला, वेस्टइंडीज को 2-0, 3-0 से हराने का कोई मतलब नहीं
जानें भारतीय क्रिकेट टीम का WTC 2023-2025 पूरा शेड्यूल, मैचों की लिस्ट
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago