Weather forecast: Cricket News & Match Updates
IND W vs NZ W: क्या बारिश बनेगी वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में विलेन? जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज
IND W vs NZ W Weather Forecast: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यानि गुरुवार को महिला वर्ल्ड कप 2025 का 24वां मुकाबला डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाना है। ये मुकाबला किसी वर्चुअल क्वार्टरफाइनल से कम नहीं है क्योंकि इस मुकाबले के साथ दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल का टिकट दांव पर लगा है। भारतीय टीम लगातार तीन मैच हारकर इस मैच में खेलने उतरेगी और इस मैच में हार उनके सेमीफाइनल के सपने को तोड़ सकती है।
हरमनप्रीत कौर की टीम अगर नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में कीवी टीम को हरा देती है, तो वो सेमीफ़ाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन सकती है। हालांकि, इस मैच में अगर भारत को हार मिलती है तो भारत को दूसरे नतीजों पर निर्भर करना पड़ेगा। न्यूज़ीलैंड से हारने पर इंग्लैंड को अपने आखिरी मुकाबले में कीवी टीम को हराना होगा, इसके बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को अपने आखिरी ग्रुप मैच में बांग्लादेश के खिलाफ़ जीतना होगा। Read More...