India cricket
IND vs AUS: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इस चीज से किया किनारा,कही ये बात
एडिलेड, 5 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनको दी जा रही ज्यादा प्राथमिकता को बुधवार को नकार दिया और कहा कि टीम का हर बल्लेबाज मैच जिताने में सक्षम है। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी का पूरा दारोमदार कोहली के जिम्मे ही है। मौजूदा दौर में उनको विश्व क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में कोहली पर सभी की नजरें होंगी।
कोहली ने मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, " 'ऑब्सेशन' एक ऐसी चीज है, जिसमें मैं विश्वास नहीं करता। जो भी बल्लेबाज हमारे पास हैं, हर किसी में यह क्षमता है कि वह अकेले की दम पर मैच को पलट सकता है।"
Related Cricket News on India cricket
-
एडम गिलक्रिस्ट ने खेल जगत के इन 4 महान खिलाड़ियों से की क्रिकेट किंग विराट कोहली की तुलना
5 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने द ऑस्ट्रेलियन में लिखे अपने कॉलम में टीम इंडिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तुलना खेल जगत के महान... ...
-
भारत- ऑस्ट्रेलिया (पहला टेस्ट): दोनों टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानिए संभावित प्लेइंग XI
5 दिसंबर। एडिलेड, 5 दिसम्बर | भारत और आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच बहुप्रतिक्षित चार मैचों की टेस्ट सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। यहां का एडिलेड ओवल मैदान पहले मैच की मेजबानी करेगा, ...
-
IND vs AUS: पृथ्वी शॉ की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए दूसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे…
5 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। प्रैक्टिस मैच के दौरान लगी चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए टीम इंडिया से युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 14 दिसंबर से पर्थ में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट ...
-
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका से टी20 श्रृंखला जीती
कोलंबो, 25 सितंबर। अनुजा पाटिल के हरफनमौला खेल की बदौलत भारतीय महिला टीम ने पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के चौथे मैच में श्रीलंका महिला टीम को सात विकेट से हराकर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल ...
-
वान ने की कुक के खराब रणनीति की आलोचना, कप्तानी से हटाने का दिया सुझाव
भारत के खिलाफ मौजूदा लार्डस टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक की ‘खराब रणनीति’ की आलोचना ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08