India cricket
हरमनप्रीत, मंधाना को 'नीचा दिखाया' जाते हुए नहीं देख सकता : पोवार
मुंबई, 13 दिसम्बर - भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच रमेश पोवार का कहना है कि वह दोबारा इस पद के लिए आवेदन इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह अपना समर्थन करने वाली सीनियर खिलाड़ियों को 'नीचा गिराए'जाते हुए नहीं देख सकते। पोवार के मुताबिक टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कोच के तौर पर उनका समर्थन इसलिए किया क्योंकि वह जानती हैं कि इस टीम को मौजूदा मुकाम तक ले जाने के लिए तीन महीनों तक किस कदर मेहनत की गई थी।
वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, महिला टीम के कोच पद के लिए पोवार ने फिर से आवेदन किया है और इसके लिए एड-हॉक कमिटि के सामने इंटरव्यू 20 दिसम्बर को होने हैं।
पोवार का कार्यकाल 30 नवम्बर को समाप्त कर दिया गया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने उनके करार को बढ़ाने में रुचि न दिखाते हुए नए कोच के लिए विज्ञापन जारी कर दिए। इसी के तहत अन्य उम्मीदवारों के साथ पोवार ने भी आवेदन दिया है।
महिला टीम के कोच की नियुक्ति के लिए बीसीसीआई द्वारा एड-हॉक समिति के गठन की घोषणा मंगलवार को की गई थी और इस पर नया विवाद खड़ा हो गया है।
प्रशासकों का समिति (सीओए) की सदस्य डियाना इडुल्जी समिति के निर्माण के खिलाफ हैं और पोवार को ही कोच पद पर देखना चाहती हैं लेकिन सीओए के प्रमुख विनोद राय ने उनकी इस अपील को खारिज कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले, हरमनप्रीत और मंधाना ने बीसीसीआई द्वारा विज्ञापन जारी किए जाने के बाद बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी और सीओए को ई-मेल के जरिए पोवार को कोच पद पर बनाए रखने की अपील की थी।
ऐसे में कोच पद के लिए फिर से आवेदन करने के बारे में पोवार ने कहा, "मैं हरमनप्रीत और मंधाना का सम्मान करता हूं। इन दोनों खिलाड़ियों ने मेरा समर्थन किया है। वे जानती हैं कि हमने इस टीम को नई ऊंचाई देने के लिए कितनी मेहनत की है। अब जो भी होगा, वह मेरे नियंत्रण में नहीं है। उनका समर्थन मुझे इस बात की संतुष्टि देता है कि मैंने जो कड़ी मेहतन की, वे उसका सम्मान करती हैं।"
पोवार ने कहा, "हमने इस कड़ी मेहनत के दम पर आठ साल बाद टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। कोच पद के विवाद पर मैंने काफी सोच-विचार और अपने परिवार तथा दोस्तों के साथ चर्चा कर यह फैसला लिया है कि मुझे वह करना चाहिए, जो मेरे नियंत्रण में है। खिलाड़ियों के समर्थन का सम्मान करते हुए मुझे फिर से आवेदन देना चाहिए।"
आईएएनएस
Related Cricket News on India cricket
-
महिला क्रिकेट टीम के कोच के चयन की जिम्मेदारी एड-हॉक कमिटि को
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को महिला क्रिकेट टीम के नए कोच के चयन के लिए एड-हॉक कमिटि के गठन की घोषणा की है जिसमें पूर्व कप्तान कपिल ...
-
IND vs AUS: विराट कोहली,अनुष्का शर्मा ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों के साथ ऐसा कर जीता दिल,आप…
11 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे टेस्ट मैच के लिए पर्थ रवाना हो गई है। मैच में अपनी शानदार कप्तानी करने वाले ...
-
ऋषभ पंत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद महान एमएस धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान
11 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी को ‘देश का हीरो’ कहा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि धोनी ने उन्हें धैर्य ...
-
सबसे तेज 5000 टेस्ट रन बनाने वाले भारत के टॉप 6 बल्लेबाज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपने 5000 रन पूरे कर लिए। आइए जानते हैं सबसे तेज भारत के लिए यह मुकाम हासिल करने वाले ...
-
IND vs AUS: भारत की एतेहासिक जीत पर क्रिकेट वर्ल्ड हुआ खुश, ट्विटर पर दिए ऐसे रिएक्शन
10 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। एडिलेड ओवल मैदान पर 2003 में मिली जीत को दोहराते हुए भारतीय टीम ने 15 साल का सूखा समाप्त कर सोमवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मैदान पर विराट कोहली की कप्तानी में ...
-
एडिलेड टेस्ट में भारत की ऐतिहासिक जीत, 31 रनों से जीतकर भारत ने टेस्ट क्रिकेट में किया खास…
एडिलेड टेस्ट में भारत को 31 रन से शानदार जीत मिली। 11 साल के बाद भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया की धरत पर कोई टेस्ट मैच जीतने में सफल रही है। आखिरी बार भारत ने साल ...
-
IND vs AUS: भारत ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराया,ये बने जीत के हीरो
एडिलेड, 10 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में 31 रनों से जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया को भारत की ओर से जीत के लिए ...
-
IND vs AUS: भारत ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराकर रचा इतिहास, बना दिया…
10 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। गेंदबाजों औऱ बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हरा दिया। इसके साथ भारत ने चार मैचों की... ...
-
IND vs AUS: ऋषभ पंत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड,एक टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर बने
10 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया जीत से सिर्फ 2 विकेट दूर है। इस मुकाबले मे भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने ...
-
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन बने ये 4 रिकॉर्ड,कोहली ने किया कमाल
एडिलेड, 8 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 40) और कप्तान विराट कोहली (34) की सधी हुई साझेदारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की अपनी दूसरी पारी में... ...
-
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन बने 3 बड़े रिकॉर्ड,इशांत शर्मा का कमाल
एडिलेड, 7 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| ट्रेविस हेड ( नाबाद 61) के अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 191 रनों बना ...
-
IND vs AUS: रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेला, ये 4 खिलाड़ी लौटे पवेलियन
एडिलेड, 7 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल मैदान पर भारत के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में चायकाल तक चार विकेट के नुकसान पर ...
-
विराट कोहली साल 2018 में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले खिलाड़ी बने,कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश
6 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहतरीन फॉर्म में हैं और इसका असर मैदान के बाहर उनकी कमाई पर भी दिखा। फॉर्ब्स इंडिया द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार कोहली 2018 में सबसे ज्यादा... ...
-
इयान बेल का एलान, ये 3 टीमें हैं 2019 वर्ल्ड कप जीतनें की प्रबल दावेदार
लंदन, 5 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान बेल ने अपने देश के अलावा भारत और पाकिस्तान को अगले साल होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप में जीत का दावेदार बताया है। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08