Advertisement
India u19 vs afghanistan u19: Cricket News & Match Updates
Advertisement
U19 Asia Cup 2026: अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
U19 Asia Cup 2026: भारतीय टीम ने शान से एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को अल अमेरत क्रिकेट ग्राउंड पर टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया।
फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत शनिवार (14 नवंबर) को पाकिस्तान से होगी। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान से मिले 228 रनों के लक्ष्य को आसानी से 2 विकेट खोकर 36.5 ओवर में हासिल कर लिया। भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर शानदार रही। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने मिलकर पहले विकेट के लिए महज 16.6 ओवर में 117 रन जोड़े। आर्यवीर अच्छी लय में दिखाई दिए और 57 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में आर्यवीर ने 4 चौके और चार छक्के लगाए। Read More...
Related Cricket News for India u19 vs afghanistan u19 - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 6 days ago