India vs bangladesh: Cricket News & Match Updates
खुश हुए पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, इस कारण भारतीय गेंदबाजी है इस समय खतरनाक
कोलकाता, 22 नवंबर (| भारत यहां के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अपना पहला दिन-रात प्रारूप का टेस्ट मैच खेल रहा है और इस मौके पर भारत के सफल कप्तानों में गिने जाने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन भी इस मैदान पर मौजूद हैं। अजहर ने कहा है कि भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच के लिए इस मैदान पर वापसी करना विशेष अहसास है। अजहर को इस मैदान ने बहुत प्यार दिया है।
अजहर ने कहा, "ईडन पर वापस आना गजब का अहसास है। यह मेरे पसंदीदा मैदानों में से एक है। यह एक तरह से पुराने खिलाड़ियों को दोबारा मिलना है क्योंकि यहां कपिल देव जैसे खिलाड़ी भी हैं। मैं चंदू बोर्डे को देखकर खुश हूं जिन्होंने मुझे भारतीय टीम में लाने में बड़ा रोल निभाया था।"
अजहर से जब भारतीय टीम के मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण के बारे में पूछा गया तो पूर्व कप्तान ने कहा, "भारतीय टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण घातक है साथ ही यह विश्व में सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि वह लगातार अच्छा कर रहे हैं, घर भी बाहर भी।"
अजहर ने कहा है कि गुलाबी गेंद का भविष्य कितना उज्जवल है इस बात के लिए कई चीजें मायने रखती हैं।
उन्होंने कहा, "गुलाबी गेंद का भविष्य है या नहीं मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता। इसके लिए कई चीजें मायने रखती हैं, खासकर ओस। लेकिन अगर आप दिन-रात टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं तो आपको यह लगातार खेलना है, ऐसा नहीं कि आप इसे कभी-कभार खेलें।"
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश की पहली पारी 106 रनों पर समेट दी। इशांत शर्मा ने पांच विकेट लिए जबकि उमेश यादव को तीन सफलता मिली। लोकल ब्वाए मोहम्मद शमी ने दो विकेट चटकाए। Read More...
Related Cricket News for India vs bangladesh - Tesst
पिंक बॉल/डे-नाइट टेस्ट में इशांत शर्मा की गेंदबाजी का कमाल, चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश की पारी 106 पर आउट
IND vs BAN: विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने 100 शिकार किए पूरे,धोनी समेत इन दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल
Day-Night Test: Indian pacers leave Bangladesh reeling at Lunch
डे-नाइट टेस्ट: टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बरपाया कहर,लंच तक बांग्लादेश का स्कोर 73/6
Day-Night Test: All roads lead to Eden as city turns pink
D/N Test: Hasina, Mamata ring customary Eden bell with BCCI President Sourav Ganguly
VIDEO शेख हसीना पिंक बॉल टेस्ट से पहले भारत - बांग्लादेश खिलाड़ियों से मिलीं
D/N Test: Bangladesh elect to bat against India (Toss)
कोलकाता टेस्ट: ऐतिहासिक टेस्ट में बांग्लादेश ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला, प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट !
ऐतिहासिक डे -नाइट टेस्ट मैच: भारत बनाम बांग्लादेश, जानिए प्लेइंग XI !
ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
ऐतिहासिक डे- नाइट टेस्ट मैच देखने ईडन गॉर्डन खूबसूरत अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी आएंगी !
कप्तान विराट कोहली ने कहा, डे-नाइट टेस्ट से टेस्ट क्रिकेट को हो सकता है ये नुकसान
भारत-बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट देखने आएंगी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16