India vs pak: Cricket News & Match Updates
'मैं नहीं चाहता इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान आए', Ex पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपने देश के खिलाफ ही उठाई आवाज़
अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि, खराब राजनीतिक रिश्तों के कारण भारत का पाकिस्तान जाना अभी तक तय नहीं है और इसीलिए ये रिपोर्ट्स आ रही हैं कि ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में भी खेला जा सकता है जिसका मतलब ये होगा कि भारतीय टीम अपने मैच पाकिस्तान में ना खेलकर किसी तटस्थ स्थान पर खेल सकती है। इसी बीच भारत के पाकिस्तान जाने को लेकर पूर्व पाक स्पिनर दानिश कनेरिया ने एक बड़ा बयान दिया है।
कनेरिया नहीं चाहते कि भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान का दौरा करे। उनके अनुसार, टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाना चाहिए। गौरतलब है कि मेन इन ब्लू ने लंबे समय से पाकिस्तान की यात्रा नहीं की है। यहां तक कि एशिया 2023 भी हाइब्रिड मॉडल में खेला गया था, जिसमें भारत ने अपने मैच श्रीलंका में खेले थे। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा करती है या नहीं। Read More...
Related Cricket News for India vs pak - Tesst
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 6 days ago