India vs pakistan: Cricket News & Match Updates
शाहिद अफरीदी ने कहा, जब तक मोदी सत्ता में हैं, भारत-पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज है नामुमकिन
कराची, 23 फरवरी| पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, अफरीदी ने एक साक्षात्कार में कहा कि पड़ोसी भारत से रिश्ते खराब होने के पीछे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और वह जब तक सत्ता में हैं, भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीमों के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला का होना संभव नहीं होगा।
अपने समय में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भारत में भी सराहे जाने वाले अफरीदी ने मोदी पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, "मुझे नही लगता कि मोदी के सत्ता में रहते हमें भारत से कोई जवाब मिलेगा। हम अब उनकी (मोदी की) मानसिकता को समझ गए हैं। दोनों देशों की जनता ऐसा नहीं चाहती लेकिन एक आदमी दोनों देशों के रिश्तों को तबाह कर सकता है।" Read More...