Advertisement
India women: Cricket News & Match Updates
Advertisement
'लॉर्ड्स में रचा इतिहास, भारतीय टीम को बधाई', मनसुख मांडविया ने ऐतिहासिक टेस्ट जीत पर महिला टीम को सराहा
England Women Test Match Day: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला गया ऐतिहासिक टेस्ट मैच 270 रन से अपने नाम किया। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इस उपलब्धि पर देश की बेटियों की सराहना की है।
लंदन में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 285 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड का खेमा 170 रन पर सिमट गया। भारत के पास 115 रन की बढ़त थी। अगली पारी 341/7 के स्कोर पर घोषित करने के साथ मेहमान टीम ने इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का टारगेट दिया, जिसके जवाब में मेजबान टीम दूसरी पारी में सिर्फ 186 रन पर सिमट गई।
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "लॉर्ड्स में रचा इतिहास। हमारी महिला क्रिकेट टीम को इस मशहूर मैदान पर टेस्ट मैच जीतने वाली पहली महिला टीम बनने पर बधाई। इंग्लैंड पर 270 रनों की शानदार जीत इस उपलब्धि को और भी खास बनाती है। Read More...
Related Cricket News for India women - Tesst
भारत के खिलाफ करारी हार, इंग्लैंड की कप्तान ने गिनाई हार की वजह
England Women Test Match: इंग्लैंड को भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में 270 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लिश कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने स्वीकार किया है कि लॉर्ड्स में भारत के विरुद्ध ऐतिहासिक महिला टेस्ट मैच के पहले दिन उनकी टीम हालात के हिसाब से जल्दी नहीं ढल पाई। कप्तान ने यह भी कहा कि उनकी टीम असरदार साझेदारियां नहीं बना सकी, जिसकी वजह से उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।
By IANS News • 3 months ago
टॉप ऑर्डर ने दबाव कम किया, लॉर्ड्स में खेलना हमेशा खास है: हरमनप्रीत कौर
England Women Test Match Day: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में 270 रनों से शानदार जीत के बाद, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों की तारीफ की। कौर ने शुरुआती दबाव को संभालने के लिए उनकी सराहना करते हुए मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेलने को बेहद खास अनुभव बताया।
By IANS News • 3 months ago
महिला टेस्ट मैच: क्रांति गौड़ ने पहले लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर दर्ज किया नाम, फिर 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब भी जीता
England Women Test Match: भारत ने इंग्लैंड के विरुद्ध लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए महिला टेस्ट इतिहास के पहले मैच को 270 रन से अपने नाम किया। इस मुकाबले में कुल 7 विकेट हासिल करने वालीं तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने पहली पारी में 5 विकेट लेकर 'ऑनर्स बोर्ड' पर अपना नाम दर्ज करवाया था।
By IANS News • 3 months ago
England Women vs India Women, One-off Test: यास्तिका भाटिया का ऐतिहासिक शतक, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
England Women Test Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में जारी ऐतिहासिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन, रविवार को इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। यह लॉर्ड्स में पहला महिला टेस्ट मैच है, जिसे जीतकर मेहमान टीम इतिहास रचना चाहेगी।
By IANS News • 3 months ago
कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया
England Women Test Match: लॉर्ड्स में जारी महिलाओं के पहले ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड की पहली टेस्ट पारी में '5 विकेट' हासिल किए। इस मुकाबले से कुछ दिन पहले, क्रांति ने उस सपने के बारे में बात की थी जो 'होम ऑफ क्रिकेट' में कदम रखने वाले हर तेज गेंदबाज का होता है। इस तेज गेंदबाज ने बताया कि कैसे वह और उनकी टीम के सभी गेंदबाज ऐतिहासिक टेस्ट 'ऑनर्स बोर्ड' पर अपना नाम लिखवाना और इतिहास रचना चाहते थे। शनिवार को टेस्ट के दूसरे दिन के खेल तक, 22 वर्षीय क्रांति ने अपनी उन बातों को सच कर दिखाया।
By IANS News • 3 months ago
महिला टेस्ट मैच: क्रांति का 'पंजा', मंधाना का 'अर्धशतक', दूसरे दिन तक भारत की पकड़ में मैच
England Women Test Match: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर जारी ऐतिहासिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी मजबूत पकड़ हासिल कर ली है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 154 रन बना लिए हैं, जिसके साथ अब उसके पास 269 रन की विशाल बढ़त है।
By IANS News • 3 months ago
महिला टेस्ट मैच: क्रांति गौड़ का पंजा, इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 170 रन पर ढेर, भारत के पास 115 रन की लीड
England Women Test Match: मुकाबले के दूसरे दिन मेजबान इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में सिर्फ 170 रन पर समेटने के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में जारी एकमात्र टेस्ट मैच में 115 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड को सस्ते में समेटने में तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ का अहम योगदान रहा, जिन्होंने पांच विकेट हासिल किए।
By IANS News • 3 months ago
Harmanpreet Kaur ने Lord's के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट, वनडे और टी20I तीनों फॉर्मेट में 50 या उससे ज्यादा के स्कोर बनाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं।
By Ankit Rana • 3 months ago
EN-W vs IN-W One-off Test: कौन जीतेगा लॉर्ड्स टेस्ट? यहां देखें Match Prediction और मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारी
इंग्लैंड और भारत महिला टीम के बीच लॉर्ड्स में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मैच प्रेडिक्शन और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।
By Nishant Rawat • 3 months ago
IND-W vs ENG-W: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले लगा बड़ा झटका, ये स्टार प्लेयर हुई बाहर
भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा ओपनर प्रतिका रावल चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गई हैं।
By Ankit Rana • 3 months ago
अच्छी टीमों के खिलाफ खेलने के तरीके पर फिर से सोचने की जरूरत है: हरमनप्रीत कौर
T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर 6 विकेट से मैच गंवाने के साथ भारत विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया। इस हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने माना है कि 'विमेन इन ब्लू' को शीर्ष टीमों के खिलाफ अपनी रणनीति पर फिर से विचार करने की जरूरत है।
By IANS News • 4 months ago
Deepti Sharma ने रचा इतिहास, झूलन गोस्वामी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ बनी Women's Cricket की नई 'विकेट क्वीन'
भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में विकेट हासिल करते ही उन्होंने झूलन गोस्वामी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।
By Ankit Rana • 4 months ago
Women's T20 World Cup 2028 के लिए 9 टीमों ने पक्की की अपनी जगह, पाकिस्तान को भी मिली इस वजह से सीधी एंट्री
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए अब तक 12 में से 9 टीमों की तस्वीर साफ हो चुकी है। मौजूदा महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप चरण में टॉप-4 में रहने वाली आठ टीमों ने सीधे अगले वर्ल्ड कप में जगह बना ली है।
By Ankit Rana • 4 months ago
21 साल की Shree Charani ने रचा इतिहास, पूनम यादव का रिकॉर्ड तोड़कर Women's T20 World Cup में किया ये बड़ा कारनामा
21 वर्षीय लेफ्ट ऑर्म स्पिनर श्री चरणी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 12 विकेट चटका लिए हैं और वह एक संस्करण में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।
By Ankit Rana • 4 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago