Advertisement
Advertisement

Indian cricket

MS Dhoni
Twitter

क्या रख दी गई है 'धोनी युग' की समाप्ति की नींव, BCCI  ने ऐसा कर दिया बड़ा झटका

By Saurabh Sharma January 16, 2020 • 19:01 PM View: 831

नई दिल्ली, 16 जनवरी| गुरुवार दिन में पत्रकारों के मेलबॉक्स में बीसीसीआई का खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध का मेल आया। इसमें एक बड़ा नाम नहीं था और वो नाम था दो बार के विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का। हैरत लाजमी थी और सवाल भी। इसके बाद यह सवाल सबके मन में कौंधने लगा कि क्या धोनी युग की समाप्ति की नींव रख दी गई है?

बीसीसीआई चार श्रेणियों में अपने खिलाड़ियों को अनुबंध देती है और वो श्रेणियां होती हैं ए प्लस, ए, बी और सी। खिलाड़ी किस-किस प्रारूप की टीम में खेलते हैं उसके हिसाब से इन कैटेगरी में खिलाड़ियों को जगह मिलती है।

Related Cricket News on Indian cricket