Indian women cricket team: Cricket News & Match Updates
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में पहले दिन बनाए 410 रन, इतिहास में पहली बार बनाया ये रिकॉर्ड
India Women vs England Women Test: इंग्लैंड के खिलाफ नवीं मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले दिन 7 विकेट के नुकसान पर 410 रन बना लिए हैं। महिला टेस्ट के इतिहास में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब एक टीम ने एक दिन के खेल में 400 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं, भारतीय टीम ने पहली बार यह कारनामा किया है। दिन का खेल खत्म होने पर दीप्ति शर्मा (60) और पूजा वस्त्राकर (4) नाबाद पवेलियन लौटी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और स्मृति मंधाना (17) औऱ शेफाली वर्मा (19) की ओपनिंग जोड़ी 47 रन के कुल स्कोर तक आउट हो गई। डेब्यू मुकाबला खेल रही शुभा सतीश औऱ जेमिमा रोड्रिग्स ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की। शुभा ने 76 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 69 रन, वहीं जेमिमा ने 99 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 11 चौके जड़े। Read More...