Ipl
हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच से पहले ट्रेंट बोल्ट का बयान, रणनीति तैयार बस करना है हमला
नई दिल्ली, 8 मई | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सीजन में 18 विकेट लेने वाले दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को अंतिम-11 में स्थान पाने के लिए कागिसो रबादा के बाहर जाने का इंतजार करना पड़ा। लेकिन, तेज गेंदबाज को कोई शिकायत नहीं है और उनका पूरा ध्यान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच पर है।
बोल्ट ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि बेंच पर बैठे हुए वह धैर्य के साथ अपने मौके का इंतजार कर रहे थे। रबादा को एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में लगी चोट के कारण स्वदेश लौटना पड़ा और इसी वजह से बोल्ट को मौका मिला।
बोल्ट ने कहा, "मेरी कोशिश थी कि मुझे जब मौका मिले तो मैं पूरी तरह से फिट रहूं और मानसिक तौर पर तैयार रहूं। मैं इस दौरान जिम में काम कर रहा था और ट्रेंनिग में अपने उद्देश्य पर ध्यान देने की कोशिश कर रहा था।"
उन्होंने कहा, "स्थितियां मुश्किल थीं और मैं अपने मौके का इंतजार कर रहा था। हमारी टीम ऐसी है जिसमें संतुलन की जरूरत है। हम लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। ज्यादा मैच न खेलने से बेशक निराश था लेकिन टीम ने अच्छा किया तो खुश हुआ।"
उनसे जब पूछा गया कि दिल्ली की टीम पहले विदेशी गेंदबाज के रूप में उन्हें प्राथमिकता नहीं मिलने पर उन्हें कैसा लगा तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह अलग तरह का टूर्नामेंट है। हम यहां आते हैं और दोस्ती करते हैं और एक दूसरे से काफी कुछ सीखते हैं। साथ ही, मैं अभी भी काफी कुछ सीख रहा हूं, जैसे कि जिस परिस्थिति और जगह में मैं आम तौर से नहीं खेलता, उसमें कैसे गेंदबाजी करनी हैं। इसमें मजा आ रहा है।"
बाकी खिलाड़ियों की तरह बोल्ट को भी लगता है कि कोच रिकी पोंटिग और सलाहकार सौरभ गांगुली की जोड़ी का दिल्ली के खेल में सुधार करने और उसे यहां तक पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान रहा है।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा, "आप इन दोनों खिलाड़ियों का जुनून देख सकते हैं। वह बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं और इससे खिलाड़ियों को फायदा हो रहा है।"
उन्होंने कहा, "यह एक माहौल तैयार करने की बात है कि खिलाड़ी आएं और अपने आप को स्वतंत्र महसूस करें। रिकी और गांगुली ने काफी अच्छा काम किया है।"
Related Cricket News on Ipl
-
IPL एलिमिनेटर भविष्यवाणी : सनराइजर्स हैदराबाद Vs दिल्ली कैपिटल्स, जानिए किस टीम की होगी जीत ?
8 मई। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। एलिमिनेटर जीतने वाली टीम हालांकि सीधे फाइनल में नहीं पहुंचेगी। खिताबी मुकाबले में... ...
-
IPL 2019: आज एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद,देखें संभावित XI
विशाखापट्टनम, 8 मई (CRICKETNMORE)| सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। एलिमिनेटर जीतने वाली टीम हालांकि सीधे फाइनल में नहीं... ...
-
मुंबई इंडियंस के फाइनल पहुंचने पर कप्तान रोहित शर्मा ने अपने खिलाड़ियों को लेकर कही ये बात
चेन्नई, 8 मई (CRICKETNMORE)| मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर में हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के फाइनल में प्रवेश करने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने ...
-
विजय माल्या ने IPL 2019 में खराब प्रदर्शन पर उड़ाया विराट कोहली की आरसीबी का मजाक
बेंगलुरू, 8 मई (CRICKETNMORE)| आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या ने कहा है कि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम हमेशा कागजों पर अच्छी रही है। विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, ...
-
IPL 2019: मुंबई से हार के बाद कप्तान एमएस धोनी ने कहा,इस वजह से फाइनल में नहीं पहुंची…
चेन्नई, 7 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि ...
-
IPL 2019: सूर्यकुमार यादव के दम पर मुंबई ने चेन्नई को हराया,पांचवीं बार फाइनल में पहुंची
चेन्नई, 7 मई (CRICKETNMORE)| सूर्यकुमार यादव (नाबाद 71) के मैच जिताऊ पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को यहां एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के ...
-
पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को 6 विकेट से हराकर आईपीएल के फाइनल में किया प्रवेश,…
7 मई। सूर्यकुमार यादव के शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को पहले क्वालीफायर में 6 विकेट से हरा दिया। सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 71 रनों की पारी खेली तो ...
-
IPL 2019: चेन्नई के बल्लेबाज नहीं कर पाए कमाल, मुंबई को दिया 132 रनों का लक्ष्य
चेन्नई, 7 मई (CRICKETNMORE)| चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को एम.ए.चिदम्बरम स्टेडियम खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट पर 131 ...
-
IPL एलिमिनेटर: दिल्ली कैपिटल्स- सनराइराइजर्स हैदराबाद एक दूसरे को हराकर क्वालीफायर 2 में जाना चाहेगी
7 मई। छह सीजन बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में जगह बनाने वाली दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबले में पूर्व विजेता सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। एलिमिनेटर जीतने वाली टीम हालांकि सीधे ...
-
आईपीएल 2019 क्वालीफायर 1: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, देखिए प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट
7 मई। मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। ...
-
IPL 2019: अंपायर नाइजल लोंग मामले को लेकर सीओए ने दिया ऐसा बयान
7 मई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने इस बात को स्वीकार किया है कि कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने आईपीएल में अंपायरिंग कर रहे नाइजल लोंग ...
-
IPL 2019: Qualifier 1 भविष्यवाणी : चेन्नई सुपर किंग्स Vs मुंबई इंडियंस, जानिए किस टीम की होगी जीत…
7 मई। आईपीएल 2019 पहले क्वालीफायर में मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आज एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी तो वहीं हारने वाली ...
-
रोमांचक मुकाबले में मिली हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, इस कारण मिली हार
7 मई। ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ सोमवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट के पहले मैच में हार झेलने के बाद सुपरनोवाज की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने निराशा व्यक्त की। सुपरनोवाज ...
-
2019 आईपीएल क्वालीफायर 1: जानिए दिलचस्प रिकॉर्ड और हैरान करने वाले आंकड़े
7 मई। 2019 आईपीएल क्वालीफायर 1 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीम खासकर आईपीएल क्वालीफायर 1 में अबतक 2 दफा आपस में खेल चुकी है। सबसे ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42