Ipl 2019
IPL Match 32: राजस्थान रॉयल्स खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब की टीम हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी, मैच प्रिव्यू
15 अप्रैल। बीते दो मैचों में हार झेलने वाली किंग्स इलेवन पंजाब मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का मुकबला करेगी। इस मैच में पंजाब की कोशिश हार की हैट्रिक से बचने और राजस्थान से पिछले मैच में मिली हार का बदला लेने की होगी।
पंजाब को अपने पिछले दो मैचों में हार मिली है। मुंबई इंडियंस ने उसे अपने घर में मात दी थी तो वहीं विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पंजाब को उसी के घर में मात दी थी।
इस मैच में पंजाब के सामने ऐसी टीम है जिसका इस सीजन प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। राजस्थान इस समय अंकतालिका में सात मैचों में दो जीत और पांच हार से हासिल चार अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। उसे दूसरी जीत अपने पिछले मैच में मिली थी। राजस्थान ने अपने पिछले मैच में मुंबई को उसी के घर में शिकस्त दी थी।
इस लिहाज से देखा जाए तो राजस्थान के पास जीत से हासिल आत्मविश्वास जो दो हार झेलने के बाद पंजाब के खेमे में कम दिखाई दे रहा है। हालांकि इस सीजन इन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच है। पहले मैच में पंजाब ने राजस्थान को मात दी थी। वो मैच मैनकांडिंग के कारण विवादों में रहा था जहां पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान के जोस बटलर को मैनकांडिंग आउट कर दिया था। राजस्थान के दिमाग में वो हार जरूर होगी क्योंकि उस मैच में राजस्थान जीतते-जीतते हार गई थी जिसमें बटलर के विकेट ने अहम रोल निभाया था।
पंजाब को हालांकि हल्के में लेना गलती होगी क्योंकि उसकी क्षमता से सभी टीमें वाकिफ हैं। पिछले मैच में पंजाब के बल्लेबाज जौहर नहीं दिख पाए थे। सिर्फ क्रिस गेल का बल्ला ही रन कर सका था। लोकेश राहुल, सरफराज खान रन नहीं कर सके थे। पंजाब को जीत हासिल करने के लिए बल्लेबाजी में एकजुट होकर प्रदर्शन करने की जरूरत है।
वहीं, गेंदबाजी में पिछले मैच में रविचंद्रन अश्विन और मुरुगन अश्विन किफायती साबित हुए थे। राजस्थान के पास बड़े स्कोर करने वाले बल्लेबाज हैं ऐसे में मोहम्मद शमी और सैम कुरैन के जिम्मेदारी बढ़ जाती है। यह दोनों नई गेंद को संभालेंगे।
वहीं अगर राजस्थान की बात की जाए तो पिछले मैच में उसके शीर्ष-3 बल्लेबाजों ने कमाल दिखाया था, लेकिन मध्य क्रम और निचला क्रम विफल रहा था जिससे टीम जीत की तरफ जाते-जाते हारती दिख रही थी। श्रेयस गोपाल ने हालांकि किसी तरह अपनी टीम को जीत दिला दी।
मुंबई के खिलाफ जोस बटलर का बल्ला चला था। बटलर ने 43 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली थी। वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी तेजी से रन बनाए थे। संजू सैमसन इस सीजन अच्छी फॉर्म में लग रहे हैं।
राजस्थान के लिए चिता बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ का बल्ले से न चलना है। अंत में राजस्थान के पास गोपाल और कृष्णाप्पा गौतम के रूप में दो ऐसे बल्लेबाज हैं जो तेजी से रन बनाने का माद्दा रखते हैं।
यह दोनों गेंदबाजी में भी प्रभाव छोड़ सकते हैं। गेंदबाजी में राजस्थान थोड़ी कमजोर है, खासकर तेज गेंदबाजी में। जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। हां जोफ्रा आर्चर और स्टोक्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन यह दोनों निरंतर नहीं रहे हैं।
टीमें (संभावित) :
पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, मोइसिस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, हरडस विजोएन, अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बराड़ और मुरुगन अश्विन।
राजस्थान : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग।
Related Cricket News on Ipl 2019
-
हैदराबाद के हराने के बाद श्रेयस अय्यर का बयान, अब आईपीएल का खिताब जीतेगी हमारी टीम
15 अप्रैल। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसी के घर में दमदार जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि उनकी टीम की नजरें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का पहला खिताब ...
-
IPL 2019: तेज गेंदबाजों की तिकड़ी के आगे ढेर हुई सनराइजर्स हैदराबाद,दिल्ली 39 रनों से जीती
हैदराबाद, 15 अप्रैल (CRICKETNMORE)| कगिसो रबाडा (22-4), कीमो पॉल (17-3) और क्रिस मोरिस (22-3) के करिश्माई प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)... ...
-
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने कमाल का परफॉर्मेंस कर हैदराबाद को 39 रनों से दी मात, इन गेंदबाजों…
14 अप्रैल। कीमो पॉल, कागिसो रबाडा और क्रिस मोरिस की शानदार गेंदबाजी कर दिल्ली कैपिटल्स को 39 रनों से एक शानदार जीत दिला दी। एक तरफ जहां कीमो पॉल ने 3 विकेट निकाले तो वहीं कागिसो रबाडा ...
-
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर दिल्ली कैपिटल्स को 155 रनों पर रोका
14 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 30वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। गौरतलब है टॉस हारकर दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और ...
-
IPL 2019: Sunrisers Hyderabad win toss, ask Delhi Capitals to bat
Hyderabad, April 14 (CRICKETNMORE): Sunrisers Hyderabad skipper Kane Williamson won the toss and opted to field against Delhi Capitals in an Indian Premier League (IPL) match, here on Sunday. The visitors made two... ...
-
SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एक साथ 4 बदलाव, देखिए दोनों टीमों के प्लेइंग XI…
14 अप्रैल। सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करणके मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया... ...
-
धोनी के चक्रव्यूह ने फंसाया केकेआर को, सीएसके को जीत केलिए केवल 162 रनों की दरकार
14 अप्रैल। इमरान ताहिर (27/4) की शानदार गेंदबाजी के सहारे चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ...
-
IPL भविष्यवाणी Match 30: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जानिए कौन सी टीम जीत सकती है ?
14 अप्रैल। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में आज यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार एक-दूसरे ...
-
IPL 2019: चेन्नई ने जीता टॉस,केकेआर के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला,देखें प्लेइंग XI
कोलकाता, 14 अप्रैल (CRICKETNMORE)| चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक अहम मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले ...
-
RCB batsmen were smart to knock it around: Ravichandran Ashwin
Mohali, April 14 (CRICKETNMORE): Despite a quality effort from Chris Gayle, Kings XI Punjab failed to take home two points against Royal Challengers Bangalore in their Indian Premier League encounte ...
-
विराट कोहली VS रोहित शर्मा, IPL 2019 में कौन बनाएगा ज्यादा रन,सहवाग-इरफान ने की भविष्यवाणी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। कोहली और रोहित दोनों ही इस सीजन में ओपनिंग बल्लेबाज ...
-
आरसीबी को मिली IPL 2019 की पहली जीत, कोहली-डी विलियर्स के दम पर पंजाब को 8 विकेट से…
13 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। कप्तान विराट कोहली और एबी डी विलियर्स के शानदार अर्धशतकों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मोहाली में खेले गए आईपीएल 2019 के 28वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 8 विकेट ...
-
IPL 2019: RCB opt to bowl against Kings XI Punjab
Mohali, April 13 (CRICKETNMORE) Royal Challengers Bangalore (RCB) skipper Virat Kohli won the toss and opted to field against Kings XI Punjab in their Indian Premier League (IPL) tie at the Punjab Cri ...
-
जोस बटलर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान ने रोमांचक मैच में मुंबई को 4 विकेट से…
13 अप्रैल। जोस बटलर की 42 गेंद पर 89 रन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा पाने में सफल रही। जोस बटलर 89 रन बनाकर आउट हुए। स्कोरकार्ड आखिरी ओवर ...