Ipl
आईपीएल की मेजबानी का प्रस्ताव नहीं रखा - न्यूजीलैंड क्रिकेट
वेलिंग्टन, 9 जुलाई - न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उन खबरों को गलत बताया है जिनमें कहा जा रहा था कि उसने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है। आईपीएल का मौजूदा सीजन इस समय कोविड-19 के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित है। लीग की शुरुआत मार्च में होनी थी लेकिन कोविड-19 के कारण इसे अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रवक्ता रिचार्ड बुक ने रेडियो न्यूजीलैंड से कहा, वो रिपोर्ट सिवाए अटकलों के कुछ नहीं। हमने आईपीएल की मेजबानी का प्रस्ताव नहीं रखा है और न ही हम ऐसा करना चाहते।"
रिचार्ड का बयान उन खबरों के बाद आया जिसमें कहा जा रहा था कि कोविड-19 के कारण अगर भारत में आईपीएल नहीं हो पाता है तो ऐसी स्थिति में संयुक्त अरब अमिरात (यूएई) और श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड ने आईपीएल की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है।
आईएएनएस ने पहले अपनी रिपोर्ट में बताया था कि भारत में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए आईपीएल 2020 का आयोजन किसी और देश में किया जा सकता है और इसके लिए यूएई तथा श्रीलंका में से विकल्प चुना जा सकता है।
आईपीएल को लेकर जल्दी आने की उम्मीद है। बीसीसीआई आईसीसी द्वारा टी-20 विश्व कप को लेकर उसके फैसले का इंतजार कर रही है। टी-20 विश्व कप का आयोजन इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच आस्ट्रेलिया में होना है, लेकिन कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए इसके आयोजन पर काले बादल मंडरा रहे हैं।
बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा है कि वह इस साल आईपीएल कराना चाहते हैं और उनकी प्राथमिकता देश में ही टी-20 विश्व कप आयोजित कराने की है।
आईएएनएस
Related Cricket News on Ipl
-
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया,इस देश में कराना चाहते हैं आईपीएल 2020 का आयोजन
नई दिल्ली, 8 जुलाई | बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि वह इस साल आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन कराना चाहते हैं और उनकी प्राथमिकता अपने देश में ही आईपीएल कराने की है। ...
-
इंजमाम उल हक बोले,इस कारण टी-20 वर्ल्ड कप विंडो में आईपीएल नहीं होना चाहिए
लाहौर, 6 जुलाई| पाकिस्तान क्रिकेट के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने कहा है कि अगर इसी साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की विंडो में आईपीएल होता है तो इस पर सवाल खड़े किए ...
-
भारत से बाहर जा सकता है IPL 13, मेजबानी की रेस में ये दो देश सबसे आगे
नई दिल्ली, 2 जुलाई | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां संस्करण भारत से बाहर आयोजित किया जा सकता है और इसकी मेजबानी की रेस में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और श्रीलंका सबसे आगे हैं। ...
-
IPL स्पांसरशिप को लेकर बीसीसीआई संयुक्त सचिव के बयान पर आरएसएस ईकाइयां नाराज
तिरुवनंतपुरम, 20 जून| राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) की दो सहायक ईकाई-स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम), केरल और नीति एवं विकास अध्यन केंद्र (सीपीडीएस) ने शनिवार को बीसीसीआई के संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज के उस बयान में ...
-
टीम मालिक IPL 2020 का आयोजन भारत में चाहते हैं या विदेश में, लीग के चेयरमैन ने किया…
नई दिल्ली, 15 जून,| बीसीसीआई में बेशक आईपीएल के 13वें सीजन को आयोजित कहां कराना है इसे लेकर लोग बंटे हुए हों लेकिन फ्रेंचाइजियां इस बात को लेकर साफ हैं कि वह लीग का आयोजन ...
-
कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वैंकी मैसूर ने कहा, IPL 2020 ऐसे कराया जाना चाहिए
कोलकाता, 11 जून| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और महाप्रबंधक वैंकी मैसूर ने गुरुवार को कहा है कि लीग की सभी फ्रेंचाइजियां का ...
-
फैंस के लिए बड़ी खबर,ये देश करना चाहता है IPL 2020 की मेजबानी,बीसीसीआई को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली, 7 जून। बीसीसीआई ने शनिवार को ही आईएएनएस से इस बात की पुष्टि की कि बोर्ड आईपीएल के 13वें सीजन की मेजबानी भारत और भारत के बाहर करने के मुद्दे पर 3-2 में ...
-
आईपीएल 2020 भारत में होगा या विदेशी धरती पर, BCCI की तरफ से आया ये संकेत
नई दिल्ली, 6 जून | इंडियन प्रीमियर प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के आयोजन स्थल को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 3-2 में बंट गया है। बहुमत इस बात को लेकर है कि ...
-
न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज को है IPL होने की उम्मीद, कर रहा है जमकर मेहनत
ऑकलैंड, 2 जून| न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी लॉकी फर्ग्यूसन ने कहा है वह मेहनत कर रहे हैं और कहा कि अगर कोरोनावायरस के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) होती है तो वह इसके लिए तैयार ...
-
अनिल कुंबले,वीवीएस लक्ष्मण ने जताई आईपीएल 2020 होने की उम्मीद, दी ये खास सलाह
नई दिल्ली, 28 मई | भारतीय टीम के दो पूर्व खिलाड़ियों अनिल कुंबले और वीवीएस. लक्ष्मण को उम्मीद है कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का आयोजन किया जा सकेगा भले ...
-
टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज मदन लाल बोले, इस कारण जरूर होना चाहिए IPL 2020 का आयोजन
नई दिल्ली, 28 मई| पूरे विश्व में क्रिकेट बीच मार्च से ही बंद है और अब धीरे-धीरे वापसी की राह खोज रहा है। कोरोनावायरस के कारण पूरा क्रिकेट कैलेंडर गड़बड़ा गया और अब पूरे विश्व ...
-
AUS के दिग्गज कप्तान एलन बॉर्डर बोले, टी-20 वर्ल्ड कप को आईपीएल के ऊपर तरजीह मिलनी चाहिए
सिडनी, 22 मई| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने कहा है कि आईपीएल को वर्ल्ड कप के ऊपर तरजीह नहीं दी जानी चाहिए। आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोरोनावायरस के ...
-
कब होगा आईपीएल 2020,संभावित तारीखें आई सामनें
नई दिल्ली, 20 मई| पूरे विश्व के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए कोरोनवायरस के इस बुरे दौर में एक अच्छी खबर है और वो यह है कि बीसीसीआई आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन 25 सितंबर ...
-
हार्दिक पांड्या ने बताया क्यों आईपीएल में दर्शकों के बिना खेलना एक अच्छा विकल्प
नई दिल्ली, 26 अप्रैल| भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा है कि खाली स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वें सीजन खेलना एक अच्छा विकल्प होगा। कोरोनावायरस के कारण आईपीएल को ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42