Ish sodhi: Cricket News & Match Updates
VIDEO : मैक्सवेल ने लगाया स्विच हिट पर अद्भुत छक्का, 95 मीटर दूर जाकर गिरी गेंद
केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूज़ीलैंड टीम ने सुपर-12 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को एक बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज़ किया है। इस मैच में न्यूज़ीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन कंगारू टीम कभी भी इस बड़े लक्ष्य के आसपास भी नहीं दिखी। हालांकि, अगर ऑस्ट्रेलिया इस मैच में पीछे मुड़कर देखेगी तो उनको एक ही पॉज़ीटिव नज़र आएगा और वो ग्लेन मैक्सवेल होंगे।
इस मैच में मैक्सवेल बेशक कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन उनकी 20 गेंदों में 28 रनों की पारी ने ये दिखाया है कि वो पुरानी लय में लौट रहे हैं। इस पारी में उन्होंने स्विच हिट समेत कई अच्छे शॉट खेले जिसे देखकर फैंस को पुराने मैक्सवेल की याद आ गई। मैक्सवेल ने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया और ये छक्का उनकी पारी का हाइलइट था। Read More...