Advertisement
Jaiswal domestic cricket: Cricket News & Match Updates
Advertisement
यशस्वी जायसवाल ने लिया यू टर्न, अब मुंबई के लिए ही खेलेंगे डोमेस्टिक क्रिकेट
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बड़ा यू टर्न लेते हुए फैसला किया है कि वो घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे। सोमवार, 30 जून को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने गोवा की टीम में जाने के उनके अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को रद्द करने के उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।
एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने इस बात की पुष्टि की और जायसवाल के मुंबई में बने रहने पर प्रसन्नता व्यक्त की। नाइक ने कहा, "यशस्वी हमेशा से मुंबई क्रिकेट का गौरवशाली प्रोडक्ट रहा है। हमने एनओसी वापस लेने के उनके आवेदन को स्वीकार कर लिया है और वो आगामी घरेलू सत्र में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।" Read More...
Related Cricket News for Jaiswal domestic cricket - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago