Advertisement
Jaiswal furious umpire: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: यशस्वी जायसवाल अंपायर पर भड़के, आउट दिए जाने के बाद क्रीज़ में ही खड़े रहे
नॉर्थम्प्टन में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में भारत ए ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 83 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए। इस दौरान पहले दिन टीम के वरिष्ठ बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार खेल दिखाते हुए बेहतरीन शतक लगाया लेकिन युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे।
क्रिस वोक्स की शानदार गेंद पर जायसवाल को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया। जायसवाल आउट होने से पहले केवल 17 रन बना सके। हालांकि, आउट दिए जाने के बाद जायसवाल काफी नाखुश दिखे। ये घटना भारत-ए की पारी के सातवें ओवर के दौरान हुई, जब इंग्लैंड लायंस के कप्तान जेम्स रेव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वोक्स को एक और ओवर देने का उनका फैसला रंग लाया और उसी ओवर में जायसवाल आउट हो गए। Read More...
Related Cricket News for Jaiswal furious umpire - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement