Jasprit bumrah: Cricket News & Match Updates
इस पूर्व क्रिकेटर ने की रोहित शर्मा की जमकर तारीफ, कहा- वो अगले धोनी है
भारत ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 3-1 से कब्जा कर लिया है। घरेलू टीम को पूरी सीरीज में विराट कोहली की कमी खली जबकि केएल राहुल पहले टेस्ट के बाद से नहीं खेल रहे हैं। यहां तक कि सीरीज के दौरान अलग-अलग कारणों से जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जड़ेजा भी एक-एक टेस्ट नहीं खेल पाए। इस दौरान युवा खिलाड़ियों ने रोहित के अंडर में अच्छा प्रदर्शन किया। अब रोहित की तारीफ पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने की है। रोहित अगले एमएस धोनी है।
रैना ने कहा कि, "वह अगले एमएस धोनी हैं। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। वह एमएस धोनी की तरह ही युवाओं को काफी मौके दे रहे हैं। मैंने एमएस धोनी के नेतृत्व में काफी क्रिकेट खेला। सौरव गांगुली ने अपनी टीम को काफी सपोर्ट किया। फिर एमएस धोनी आए और आगे बढ़कर लीड किया। रोहित सही दिशा में जा रहे हैं। वह एक शानदार कप्तान हैं।" Read More...