Jasprit bumrah: Cricket News & Match Updates
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का दावा, रांची टेस्ट में बुमराह के नहीं खेलने से इस गेंदबाज पर पड़ेगा काफी दबाव
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच कल 23 फरवरी को रांची में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए इस मैच के लिए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को आराम दिया है। अब इस चीज पर पूर्व ऑस्ट्रेलिया स्पिनर ब्रैड हॉग (Brad Hogg) ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद सिराज पर काफी दबाव होगा।
हॉग ने कहा, "बुमराह के अगला मैच नहीं खेलने से जाहिर तौर पर इंग्लैंड के लिए अच्छा है। थोड़ी सी रिवर्स स्विंग हासिल करने के कारण, वह शायद इस टेस्ट सीरीज में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं। इससे अगले मैच में भारत को कुछ दिक्कतें होने वाली हैं। इससे सिराज पर काफी दबाव पड़ने वाला है। आपको उनके वर्कलोड को मैनेज करना होगा। एक तेज गेंदबाज के तौर पर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलना सबसे मुश्किल काम है। आपको उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए बचाकर रखना होगा। आईपीएल में मुंबई इंडियंस को भी उनकी जरूरत है। यदि उन्हें उनकी याद आती है, तो उनका भी अच्छा प्रदर्शन नहीं होगा।" Read More...