आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 5वें मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 6 रन से हरा दिया। मुंबई आखिरी 5 ओवरों में 36 रन ही बना पायी और 6 विकेट खोये। मुंबई पिछले 12 सीजन से अपना पहला मैच हारी है। मुंबई ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में ल्यूक वुड की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को मौका दिया। गुजरात ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में साई सुदर्शन की जगह मोहित शर्मा को खिलाया।
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 45(29) रन साई सुदर्शन के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान शुभमन गिल ने 31(22) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया।
राहुल तेवतिया ने 15 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाये। ऋद्धिमान साहा ने 19(15) और अजमतुल्लाह उमरजई ने 17(11) रनों का योगदान दिया। सुदर्शन और उमरजई ने तीसरे विकेट के लिए 40 (26) रन जोड़े। जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डालें। 2 विकेट गेराल्ड कोएत्ज़ी चटकाने में कामयाब रहे। एक विकेट पीयूष चावला के खाते में गया।