आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 5वें मैच में मुंबई इंडियंस के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर गुजरात टाइटंस के ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) को क्लीन बोल्ड कर दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पारी का चौथा और अपना पहला ओवर करने आये बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बुमराह ऑफ स्टंप लाइन पर सटीक इन स्विंगिंग यॉर्कर डाली। साहा ने गेंद को रोकने की कोशिश की लेकिन वो पूरी तरह से चूक गए। वहीं गेंद ऑफ स्टंप में जा लगी। दाएं हाथ के साहा 15 गेंद में 4 चौको की मदद से 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
Just Bumrah Things @Jaspritbumrah93 on target in his first over #GT reach 47/1 after 6 overs
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2024
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia
Match Updates https://t.co/oPSjdbb1YT #TATAIPL | #GTvMI pic.twitter.com/Zt6vIEa0me
हार्दिक ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह एक अच्छा ट्रैक लग रहा है, ओस पड़ने पर यह बेहतर हो सकता है। वापस आकर अच्छा लग रहा है। (गुजरात से मुंबई में वापस आने पर) जन्मस्थान गुजरात में है, मैं इस राज्य का बहुत आभारी हूं। मेरा क्रिकेटिंग जन्म मुंबई में हुआ, वापस आकर खुश हूं। हमें कैंप शुरू करते हुए दो सप्ताह हो गए हैं। लड़के प्रदर्शन के लिए उत्सुक हैं। उत्साह एक अलग एहसास है। हमारी प्लेइंग इलेवन में चार तेज गेंदबाज, तीन स्पिनर और सात बल्लेबाज हैं। यह पक्का करना कि सभी डिपार्टमेंट्स अच्छा करें।"