Jasprit bumrah: Cricket News & Match Updates
भारत ने दूसरे टी-20 में आयरलैंड को हराकर सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी धमाल
भारत ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से आयरलैंड को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 33 रन से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज पर 2-0 से अपना कब्ज़ा जमा लिया। आयरलैंड की तरफ से बालबर्नी के अलावा और कोई अन्य बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक पाया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 185 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाये। उन्होंने 43 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये टी20 इंटरनेशनल में उनका दूसरा अर्धशतक है। उनके अलावा संजू सैमसन ने 26 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन का योगदान दिया। संजू और गायकवाड़ ने 71 (49) रन जोड़े। अंत में रिंकू सिंह ने 21 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 38 रन की पारी खेली। वहीं शिवम दुबे 16 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे। आयरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट बैरी मैक्कार्थी ने लिए। एक-एक विकेट मार्क अडायर, क्रेग यंग और बेंजामिन व्हाइट ने हासिल किया। Read More...